राष्ट्रवाणी: साल का आखिरी महीना आते ही लोग नए साल के जश्न की तैयारी करने लगते हैं. कोई दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाता है, तो कोई परिवार के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करता है. अगर आप भी इस बार नए साल पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो बर्फबारी देखने के लिए पहाड़ों का प्लान कर सकते हैं. भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सर्दियों में पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं. यहां आप बर्फबारी देखने के साथ स्कीइंग, गोंडोला राइड और खूबसूरत वादियों का मजा भी ले . अगर आप नए साल पर बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग शानदार जगह है. यहां सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने को मिलता है. गुलमर्ग अपनी स्कीइंग और गोंडोला राइड के लिए भी मशहूर है. वहीं, हिमाचल प्रदेश का मनाली भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां से कुछ दूरी पर स्थित सोलांग वैली में बर्फ से ढकी वादियां और पहाड़ देखने को मिलते हैं. यहां आप बर्फ के खेलों का मजा भी ले सकते हैं. उत्तराखंड का औली बर्फबारी और स्कीइंग के शौकीनों के लिए अच्छी जगह है. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. सर्दियों में यहां का पूरा इलाका बर्फ से ढका नजर आता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुफरी में भी नए साल के आसपास घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां बर्फबारी होने पर पहाड़, पेड़ और सड़कें सफेद बर्फ से ढक जाती हैं. शिमला पहुंचना भी कई दूसरे बर्फीले इलाकों के मुकाबले आसान है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर बर्फीली जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग अच्छा ऑप्शन है. यहां सेला पास, तवांग मठ और बर्फ से ढके पहाड़ देखने लायक हैं. वहीं, सिक्किम के उत्तर हिस्से में युमथांग घाटी और कटाओ अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं. सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है. पर इन इलाकों में जाने से पहले परमिट और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें. हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जिन्हें पहाड़ों के बीच एडवेंचर पसंद है. सर्दियों में यहां के पहाड़ और गांव बर्फ से ढक जाते हैं. यहां की शांत वादियां और बर्फ से ढके रास्ते अलग ही अनुभव देते हैं. सबसे पहले जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लें. भारी बर्फबारी के कारण कई बार रास्ते बंद हो जाते हैं या गाड़ियों की आवाजाही रोक दी जाती है. अपने साथ गर्म कपड़े, अच्छे स्नो बूट, दस्ताने और जरूरी दवाइयां रखें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

