राष्ट्रवाणी: घर की सफाई करते समय हम अक्सर फर्श, फर्नीचर और खिड़कियों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन छत और दीवारों के कोने छूट जाते हैं. धीरे-धीरे इन जगहों पर मकड़ी के जाले जमा होने लगते हैं. इन पर धूल चिपक जाती है, जिससे घर गंदा दिखाई देने लगता है. कई बार ऊंचाई पर जाले होने की वजह से उन्हें साफ करना मुश्किल लगता है. पर कुछ घरेलू तरीकों और सही सामान की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है. छत पर लगे मकड़ी के जाले हटाने का सबसे आसान तरीका लंबे डंडे वाले झाड़ू का इस्तेमाल करना है. इसकी मदद से आप बिना ज्यादा ऊपर चढ़े छत के कोनों, पंखे के आसपास और दीवारों के ऊपरी हिस्से तक पहुंच सकते हैं. झाड़ू को जालों पर धीरे-धीरे घुमाएं, ताकि वे आसानी से निकल जाएं. ध्यान रखें कि इसे बहुत तेजी से न चलाएं, वरना जाले टूटकर कमरे में फैलते हैं. सफाई शुरू करने से पहले फर्श पर पुराना अखबार या चादर बिछा दें. इससे नीचे गिरने वाली धूल और जालों को साफ करना भी आसान रहेगा. अगर आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है, तो इसका इस्तेमाल भी मकड़ी के जाले हटाने के लिए कर सकते हैं. इसके लंबे पाइप और ब्रश अटैचमेंट की मदद से छत के कोनों और दीवारों के ऊपरी हिस्से की सफाई करें. वैक्यूम क्लीनर जालों के साथ उन पर जमी धूल को भी खींच लेता है. इससे जाले नीचे कम गिरते हैं और सफाई के बाद दोबारा फर्श साफ करने की जरूरत भी कम पड़ती है. कोनों में जाले ज्यादा जमा हों तो मशीन को कुछ सेकंड वहां रखकर चलाएं. इस्तेमाल के बाद वैक्यूम क्लीनर का डस्ट कंटेनर साफ करना न भूलें. छत के छोटे कोनों और दीवारों के किनारों पर लगे जाले हटाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. इसके लिए कपड़े को लंबे डंडे वाले पोछे या किसी सफाई के डंडे या सामान पर अच्छी तरह बांध लें. अब इसे छत के कोनों पर हल्के हाथ से घुमाएं. माइक्रोफाइबर कपड़ा जालों के साथ धूल को भी अपनी तरफ खींच लेता है. इस तरीके से उन जगहों की सफाई भी की जाती है, जहां झाड़ू आसानी से नहीं पहुंच पाता. सफाई के बाद कपड़े को बाहर झाड़कर या धोकर सुखा लें, ताकि अगली बार इस्तेमाल करने पर धूल दोबारा न फैले. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

