राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): – दोपहर दो बजे से शुरू होगा पंजीयन, आवेदन के साथ ही भरनी होगी कालेजों की च्वाइस प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के शासकीय और निजी नर्सिंग कालेजों में एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम सत्र 2026 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी।
अभ्यर्थी आठ नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने प्रवेश के लिए अधिसूचना और समय-सारणी जारी कर दी है। इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही नर्सिंग कालेजों का चयन करना होगा।
इसके लिए अलग से च्वाइस फिलिंग का समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन से पहले कालेजों और प्रवेश नियमों की जानकारी लेना जरूरी होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को आरक्षण, काउंसिलिंग, बांड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन करने की सलाह दी है।
काउंसिलिंग और सीट आवंटन की आगे की प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

