राष्ट्रवाणी: रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। रणबीर कपूर ने रामायण की आलोचना का दिया जवाब रणबीर ने ‘रामायण’ की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया नकारात्मक कमेंट्स का नहीं पड़ने देते असर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक तरफ जहां काफी एक्साइटमेंट है वहीं इसे आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।
एक है इसकी कास्टिंग और दूसरी है मूवी में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स और CGI की गुणवत्ता को लेकर। अब फाइनली रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए, अभिनेता ने कहा कि वह नकारात्मक टिप्पणियों को खुद पर असर नहीं डालने देते।
पब्लिक क्रिटिसिज्म के प्रति अपने नजरिए को समझाने के लिए उन्होंने किशोर कुमार के मशहूर गाने ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ का भी जिक्र किया। रणबीर ने ये बातें हाल ही में पूरे भारत के 18,000 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहीं। सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए, 44 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि लोगों की अपनी राय तो हमेशा रहेगी ही, लेकिन इसका इतना असर नहीं होना चाहिए कि ये आपकी मेंटल पीस पर असर डालने लगे।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। Talking About Online Trolling, Ranbir Said:- “I believe in the philosophy of ‘Kuch Toh Log Kahenge, Logon Ka Kaam Hai Kehna!’ Don’t let the noise bother you. If your intentions are right and your hard work and dedication are honest, let your work do the talking.” बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी अपना एक अलग ही पहलू है।
यह उस पुराने गाने की याद दिलाता है – ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, ‘मैं ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ वाली सोच में यकीन रखता हूं! लोगों की बातों से परेशान न हों। अगर आपके इरादे नेक हैं और आपकी मेहनत व लगन सच्ची है, तो अपने काम को ही बोलने दें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो मायने रखता है, वह हैं लोग।
ऐसे लोग जो आपकी, आपके काम की, आपकी नीयत और आपकी परवाह करते हैं। मुझे लगता है कि यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।’ बता दें कि रामायण कई वजहों से चर्चा में है। इसकी निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला एक मुख्य वजह इसकी कास्टिंग को लेकर भी है जहां सोशल मीडिया पर एक वर्ग भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर के चयन को लेकर असहमत है और उन्हें इस किरदार के लिए ‘मिसफिट’ मान रहा है।
फिल्म के टीजर, ट्रेलर रिलीज के बाद कुछ लोगों ने इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की काफी निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला । कई दर्शकों और समीक्षकों ने CGI को बनावटी और वीडियो-गेम जैसा बताया है। इसके अलावा इसके लेटेस्ट रिलीज मंगल रंग गाने को लेकर भी ऐसी ही कुछ बातें सुनने को मिली।

