राष्ट्रवाणी: तकिया हमारे रोजमर्रा के इस्तेमाल की ऐसी चीज है, जिसके बिना ज्यादातर लोगों को नींद ही नहीं आती. लेकिन रोजाना सिर रखने और बार-बार दबने की वजह से कुछ समय बाद इसका आकार बिगड़ने लगता है. कई बार तकिया बीच से दब जाता है तो कभी इसकी सारी भराई एक तरफ जमा हो जाती है. ऐसे में सोते समय आराम नहीं मिलता और गर्दन में भी परेशानी महसूस होती है. अगर आपके घर में भी ऐसा तकिया रखा है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप उसकी भराई को दोबारा फैला सकते हैं और उसका आकार काफी हद तक ठीक कर सकते हैं. अगर आपकी तकिया बीच से पिचक गया है या एक तरफ से ज्यादा मोटा हो गया है तो सबसे पहले उसे दोनों हाथों से अच्छी तरह पकड़ें. अब तकिया को चारों तरफ से हल्के हाथों से दबाएं और छोड़ें. इसके बाद उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें. साथ ही आप तकिया को हल्के हाथों से थपथपाकर भी देखें. इससे अंदर जमा हुई रुई या फाइबर फैलने लगता है और तकिया का आकार पहले से बेहतर हो जाता है. कई बार तकिया के अंदर पसीने और नमी की वजह से भराई दबने लगती है. इससे तकिया भारी और चिपकी हुई महसूस होती है. ऐसी स्थिति में उसे कुछ देर खुली हवा या हल्की धूप में रखना फायदेमंद रहता है. तकिया को किसी साफ जगह पर रखें और थोड़ी देर बाद पलट दें, ताकि दोनों तरफ अच्छी तरह हवा लग सके. इससे अंदर की नमी कम होती है और तकिया को ताजगी मिलती है. पर यह भी ध्यान रखें की तकिए को बहुत तेज धूप में लंबे समय तक रखने से बचें, इससे कुछ तकियों के कपड़े और फाइबर खराब होने लगते हैं. अगर तकिया एक तरफ से मोटा और दूसरी तरफ से पतला हो गया है तो उसकी अंदर की भराई को बराबर करना जरूरी है. इसके लिए तकिया को दोनों हाथों से पकड़कर हल्के-हल्के झटकें. अगर उसके कवर में चेन लगी है तो उसे खोलकर अंदर की रुई या फाइबर को हाथों से अलग-अलग फैलाएं. इसके बाद चेन बंद करके तकिया को दोबारा थपथपाएं. ध्यान रखें कि फोम वाली तकिया को ज्यादा मोड़ें या खींचें नहीं, क्योंकि इससे उसका आकार खराब होता है. अगर तकिया की भराई पूरी तरह खराब हो चुकी है तो उसे बदलना बेहतर रहेगा. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

