राष्ट्रवाणी: घर में रखे बेड का इस्तेमाल रोज होता है. इस पर बैठने, लेटने और करवट बदलने के दौरान कई बार चर्र-चर्र की आवाज आने लगती है. शुरुआत में यह आवाज छोटी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाती है कि रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है. कई लोग इसे बेड पुराना होने की वजह मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि कई बार बेड के ढीले नट-बोल्ट, लकड़ी के हिस्सों में रगड़ या बेड के पैरों के हिलने से भी ऐसी आवाज आती है. कुछ आसान तरीकों से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है. अगर आपका बेड लोहे या लकड़ी का है, तो सबसे पहले उसके सभी नट-बोल्ट चेक करें. कई बार रोज इस्तेमाल करने से ये धीरे-धीरे ढीले हो जाते हैं. इस वजह से बेड हिलता है और आवाज आने लगती है. स्क्रूड्राइवर या दूसरे औजार की मदद से सभी ढीले स्क्रू और बोल्ट कस दें. बेड के कोनों और नीचे लगे हिस्सों को भी जरूर चेक करें. ध्यान रखें कि स्क्रू बहुत ज्यादा कसने से लकड़ी खराब होती है, इसलिए आराम से काम करें. लकड़ी के बेड में कई बार दो हिस्से आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे चर्र-चर्र की आवाज आती है. ऐसे में जहां लकड़ी के हिस्से एक-दूसरे से टकरा रहे हैं, वहां थोड़ा वैक्स लगाएं. इसके लिए मोमबत्ती का मोम भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लकड़ी के बीच रगड़ कम होती है और आवाज घटने में मदद मिलती है. वैक्स लगाने से पहले उस जगह की धूल और गंदगी साफ कर लें. कई बार बेड के पैर जमीन पर ठीक से नहीं टिकते. ऐसे में बेड पर थोड़ा दबाव पड़ते ही वह हिलने लगता है और आवाज करता है. सबसे पहले देखें कि बेड के चारों पैर जमीन पर बराबर टिक रहे हैं या नहीं. अगर कोई पैर छोटा या ढीला है, तो उसके नीचे रबर पैड लगाएं. साथ ही बेड के नीचे लगी पट्टियों और सपोर्ट को भी चेक करें. अगर कोई हिस्सा टूटा हुआ है या ज्यादा हिल रहा है, तो उसे ठीक करवाएं. इससे बेड की आवाज कम होने के साथ उसकी पकड़ भी मजबूत होगी. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

