राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): लोकतंत्र पर खतरे का आरोप लगाते हुए बीजेपी-कांग्रेस सड़कों पर हैं। कांग्रेस ने SIR के बहाने सत्ता पक्ष पर वोट चोरी के आरोप में मोर्चा खोला तो बीजेपी ने भी बचाव मोड से आक्रामक पलटवार करते हुए लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान शुरू किया।
इसी पर कांग्रेस ने बीजेपी से सीधे-सीधे एक सवाल किया है कि जब देश में सरकार बीजेपी की है, गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के हैं तो फिर लोकतंत्र को खतरा किससे है? कांग्रेस ने बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ अभियान पर सवाल उठाया कि देश की सत्ता बीजेपी के हाथ में, केंद्र में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यों में भी कई जगह बीजेपी की सरकार है, फिर भी लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि शाह जी बताइए, आपको अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं है? जब सत्ता आपके हाथ में है तो लोकतंत्र को खतरा किससे है? बीजेपी के अभियान पर कांग्रेस का हमला यहीं नहीं रुका।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी को कहा कि वोट चोरी आप करो, संस्थाओं का दुरुपयोग आप करो और लोकतंत्र बचाने की रैली भी आप ही निकालो। बैज ने कहा केंद्र और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है, फिर लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत क्यों पड़ रही है? प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया और कहा कि लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन से है।
याद दिलाया कि कांग्रेस ने ही देश में आपातकाल लगाया। नेताओं को जेल में डाला। मीडिया की स्वतंत्रता छीनी।
चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। वहीं डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को SIR पर बहस की चुनौती देते हुए कहा स्थान और समय तय कर लें। पूरी सियासी लड़ाई में सवाल सिर्फ इतना है कि लोकतंत्र को खतरा किससे है?
बीजेपी के आरोपों में कितना दम है और कांग्रेस के सवालों में कितनी सच्चाई? इसका जवाब राजनीतिक मंचों से नहीं, बल्कि तथ्यों, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से ही सामने आएगा। आखिर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है या सियासी बढ़त हासिल करने की कवायद है?
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Fierce rhetoric between भाजपा and Congress on issue of ‘democracy’ लोकतंत्र की लड़ाई.. अराजकता किसने फैलाई? भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, संवैधानिक संस्थाओं के नाम पर सियासत कितना सही? भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद यहां के परिवहन मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, दो हादसों में 115 ने गंवाई जान हटाए गये DGP के PSO, प्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव, एक साथ इतने IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट नवयुग फेस्ट में दिखा स्वदेशी का रंग, अपर्णा यादव ने किया शुभारंभ, दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल रामनगरी में दीपोत्सव की आहट से खिल उठा कारोबार, तीन गुना बढ़ी कमाई, दुकानदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा इस बार सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती, तैयारियां तेज इस दिन से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा!
अलग-अलग कलर दिखेंगी उत्तर पुस्तिकाएं, मुख्य कवर पर होगा QR कोड

