राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और मास्टरमाइंड माने जाने वाले रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार या जांच एजेंसियों को अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक भारत की मांग पर दुबई के अधिकारियों ने रवि उप्पल को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया है। भारत सरकार ने रवि उप्पल को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रवि उप्पल महादेव ऐप के दो मुख्य प्रमोटरों में से एक है।
दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है। कुछ दिन पहले ही सौरभ चंद्राकर को सीबीआई द्वारा ओमान से भारत लाया गया है। रवि उप्पल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।
अक्टूबर 2023 में भी दुबई पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई थी। इसके बाद रवि उप्पल दुबई छोड़कर प्रशांत महासागर के देश वानुआतु चला गया था। रवि उप्पल ने वानुआतु की नागरिकता भी हासिल कर ली थी।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Saurabh Chandrakar’s associate Ravi Uppal arrested in Dubai क्या बहस की चुनौतियों के बीच पीछे छूट रहे आम आदमी के मुद्दे? राहुल गाँधी पर पलटवार, देखें नेताओं की ललकार लोकतंत्र की लड़ाई.. अराजकता किसने फैलाई? भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, संवैधानिक संस्थाओं के नाम पर सियासत कितना सही?
अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे: भाजपा भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद यहां के परिवहन मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, दो हादसों में 115 ने गंवाई जान दिल्ली: औषधि नियंत्रण विभाग ने पकड़े 272 उल्लंघन, जाली दवाएं जब्त ‘लोकतंत्र’ की दुहाई.. और तेज हुई लड़ाई!
पक्ष और विपक्ष में तीखी बयानबाजी, इस जंग में आखिर जनता किसके साथ? उत्तराखंड में कांग्रेस ने चलाया ‘धामी हटाओ-भूमि बचाओ’ अभियान ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालतों की केंद्रीय योजना से शीघ्र न्याय मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी
