राष्ट्रवाणी: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने चेज में टीम के लिए 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि दिग्गज रोहित शर्मा फ्लॉप रहे. हिटमैन बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट हो गए, लेकिन फिर भी गिल ने मैच का रुख बदलने का क्रेडिट रोहित शर्मा को दिया. दरअसल रोहित शर्मा ने बड़े शानदार तरीके से डेरिल मिचेल को रन आउट किया था. गिल ने इसी रन आउट को लेकर बात की. भारतीय कप्तान का मानना है कि इस रन आउट से मैच का मोमेंटम बदल गया था. यह रन आउट पहली पारी के दौरान हुआ था, जब ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही. हमारी फील्डिंग भी काफी शानदार थी. रोहित भाई के उस रन-आउट ने मैच का रुख ही बदल दिया. मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी काफी खतरनाक लग रही थी. हमने भारत में भी देखा था कि उन दोनों ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की थी. कुल मिलाकर, यह हमारी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा. अंशुल कंबोज ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया. अंशुल को लेकर गिल ने कहा कि मेरा मतलब है कि अंशुल ऐसे गेंदबाज हैं, जो इन परिस्थितियों के लिए एकदम उपयुक्त है. वह हमेशा तेज गेंदबाजी करते हैं और गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं. वह पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. हमें लगा कि जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो, तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है. उसकी गति और जिस तरह से उन दोनों ने आज रात गेंदबाजी की, उन्हें देखना वाकई शानदार था. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
