राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने देश में हुए हालिया मध्यावधि चुनावों में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार पर पहली बार खुलकर बात की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर अपनी राय साझा करते हुए वेंस ने स्पष्ट किया कि इजराइल के साथ अमेरिका के संबंध और ईरान के खिलाफ जारी युद्ध ही इस चुनावी नुकसान का सबसे प्रमुख कारण हैं.उपराष्ट्रपति वेंस ने अपनी पोस्ट में इस बात को रेखांकित किया कि पार्टी के भीतर हार के कारणों पर चाहे जितनी बहस हो, लेकिन असली वजह बिल्कुल साफ है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का संदर्भ दिया जो उन्होंने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए साक्षात्कार में कहा था. ट्रंप ने खुद स्वीकार किया था कि ईरान के साथ जारी संघर्ष की वजह से पार्टी को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा.पोलस्टर के आंकड़ों का हवाला देते हुए जेडी वेंस ने कहा कि जिन मतदाताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया, वे चार मुख्य बदलाव चाहते हैं. इनमें सबसे पहली मांग युद्ध को समाप्त करना है. इसके अलावा महंगाई और जीवन-यापन की लागत पर ध्यान देना, ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर चलना तथा इजराइल के साथ संबंधों के स्वरूप में बदलाव लाना मतदाताओं की प्राथमिकता में शामिल है.वेंस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाले 6 वर्षों के लिए सीनेट खोने का मूल्य चुकाना सही था या गलत, इस पर तर्क दिए जा सकते हैं, परंतु हार के वास्तविक कारणों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि पार्टी के भविष्य और सुधार की दिशा तय करने के लिए एक ईमानदार बातचीत होना अत्यंत आवश्यक है. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 07:40 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
