राष्ट्रवाणी: सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को सिंगल टेक में रिकॉर्ड किया है। सिंगल टेक में सलमान ने रिकॉर्ड किया ये गाना सलमान खान ने सिंगल टेक में गाया ये गाना मातृभूमि के गाने को सलमान ने दी है आवाज म्यूजिक कंपोजर साजिद अली खान ने बताया पूरा किस्सा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जो करते हैं, वो अलग ही करते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को सलमान खान ने ही अपनी आवाज दी है।
अब इस गाने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सामने आया है। दरअसल सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी आवाज में गाया हुआ फिल्म मातृभूमि से गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज किया है।। इस गाने में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं।
इस ट्रैक में सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा का ग्लैमर बिल्कुल नया फील दे रहा है। वहीं बात जब बात फैंस को सरप्राइज देने की आती है तो सलमान खान से बेहतर यह काम कोई नहीं कर सकता। सलमान ने अपने नए ट्रैक के लिए माइक पकड़ कर एक बार फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
दरअसल म्यूजिक कंपोजर साजिद अली खान ने बताया कि, “एक हफ्ते पहले सलमान भाई ने मुझे फोन करके कहा कि चलो, इसे रिकॉर्ड करते हैं। मेरी बस एक शर्त थी। मैंने उनसे कहा, ‘जब आप सुबह उठें, तो कुछ भी खाना-पीना मत।
मुझे फोन करना, मैं जल्दी से स्टूडियो आ जाऊंगा और हम वहीं इसे रिकॉर्ड कर लेंगे।’ मुझे उनकी आवाज में जैज सिंगर्स जैसी भारी और थोड़ी खुरदरी आवाज चाहिए थी। स्टूडियो में हमने कुछ जैज गाने सुने, जिसके बाद वह भी उसी मूड में आ गए। उन्हें इसे रिकॉर्ड करने में ज्यादा समय नहीं लगा, क्योंकि उन्हें यह गाना पहले से ही याद था।” इसके बाद उन्होंने बताया कि, भले ही शुरुआत में सलमान चाहते थे कि फिल्म की इंटेंस वाइब के हिसाब से इसकी लिरिक्स में बदलाव किया जाए, लेकिन उनकी अंदर की फीलिंग ने उन्हें तुरंत इसे करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ऐसे में म्यूजिक कंपोजर साजिद अली खान की बात मानते हुए सलमान जैसे ही सुबह उठे वह खाली पेट अपनी आवाज को बिल्कुल नैचुरल रखने के लिए स्टूडियो पहुंच गए, ताकि उनकी आवाज में वही भारीपन आ सके जिसकी जरूरत थी। बस इसके साथ ही महज सिंगल टेक में ही सलमान ने यह गाना रिकॉर्ड कर दिया। आपको बता दें कि, ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ (Teri Sexy Bea) को साजिद खान ने म्यूजिक देने के साथ बोल लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है।
वहीं फिल्म के इस गाने को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोई गाने को ट्रोल कर रहा है तो कोई भाईजान के स्टाइल का मुरीद बना बैठा है। मातृभूमि काफी वक्त से रिलीज के लिए तरस रही है।
हालांकि अब माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर कल आ सकता है और फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

