राष्ट्रवाणी: रामायणम् (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड सितारों ने क्या कहा है? जानिए इस बारे में… रामायणम् पर क्या बोले बॉलीवुड सेलेब्स।
फोटो क्रेडिट- एक्स करण जौहर ने ‘रामायणम्’ को ‘चमत्कार’ बताया विजय देवरकोंडा ने फिल्म को ‘ग्लोरियस जीत’ बताया अल्लू अर्जुन ने भी रामायणम् की तारीफ की एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फिल्म को देखने के बाद फिल्मी सितारे मंत्रमुग्ध हो गए। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन समेत बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने रामायणम् की तारीफों के पुल बांधे हैं। सेलिब्रिटीज ने फिल्म देखने के बाद क्या-क्या कहा है, जानिए यहां… इस फिल्म को देखने के बाद करण जौहर (Karan Johar) ने जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि भले ही कहानी नस-नस में बसी है और हर जेनरेशन यह कहानी सुनकर बढ़ा हुआ है। हालांकि, इस कहानी को बड़े पर्दे पर जिस तरह से सुनाया गया है, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। A post shared by Karan Johar (@karanjohar) करण जौहर ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के साथ-साथ स्टार कास्ट की तारीफ की है।
उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दंग कर दिया। विजय देवरकोंडा ने फिल्म को बधाई देते हुए इसे ग्लोरियस जीत बताई है।
उन्होंने लिखा, “रामायणम् की पूरी टीम को शानदार रिलीज और शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे पूरा यकीन है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ी छलांग होगी, जो हमारी कहानियों, संस्कृति और कल्पना को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाएगी और वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ेगी।” विजय ने यह भी कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और बड़े पर्दे पर रणबीर, साई पल्लवी और यश को जादू बिखेरते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” अल्लू अर्जुन ने कहा, “पूरी रामायणम् टीम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय फिल्मों के स्तर को ऊंचा उठाने का एक प्रयास है। मैं पूरी टीम को उनके इस दिव्य प्रयास के लिए दिल से अपनी सकारात्मक शुभकामनाएं देता हूं।”

