राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): CG Shikshak Bharti Exam Date अगर आप भी छत्तीसगढ़ से हैं और आप भी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 5,000 नियमित पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी। दरअसल, दिव्यांग अभ्यर्थियों (दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त और माइल्ड एएसडी) द्वारा दायर याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार चयन मंडल ने इन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया था, जिसके चलते परीक्षा शेड्यूल में संशोधन करना पड़ा है।
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित भर्ती के तहत व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। गौरतलब है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।
अब दोनों परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का समान अवसर देना।
दरअसल, दिव्यांगता की कुछ श्रेणियों के उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने आदेश जारी किया।
कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अब दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से मुक्त और माइल्ड एएसडी समेत अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसके लिए चयन मंडल ने 15 से 30 अक्टूबर तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था। व्याख्याता भर्ती: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।
सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी। उत्तर: नियमित भर्ती के तहत कुल 5,000 पदों पर भर्ती होगी।
इनमें व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: Assistant Teacher and Teacher Exams Rescheduled for December राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश साइबर ठगों का नया जाल, युवक के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए, फ्रॉड का तरीका जान पुलिस के भी उड़े होश दिवाली से आईपीएस अफसरों का तबादला सूची जारी, तीन जिला एसपी सहित इन अफसरों के प्रभार में फेरबदल

