राष्ट्रवाणी (जांजगीर-चांपा ब्यूरो): छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘BDG’ (बिग डैडी गेम) के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले मास्टरमाइंड किरण महादु साल्वे को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. साइबर थाना जांजगीर की टीम आरोपी को पुणे के दत्ता नगर, थाना दौड़ से हिरासत में लेकर जांजगीर लाई और अदालत में पेश किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि को फ्रीज करवा दिया है. सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के अनुसार, आरोपी एजेंटों के माध्यम से सट्टे का संचालन करता था और उन्हें मुनाफे में से कमीशन बांटता था.पुलिस की इस कार्रवाई की शुरुआत साइबर थाने को मिली उस सूचना से हुई, जिसमें न्यू चंदनियापारा लिंक रोड निवासी हेमलाल यादव के मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने का जिक्र था. पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए जब हेमलाल से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे ‘BDG बिग डैडी गेम’ खेलने की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने दी थी. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शैलेंद्र को पकड़ा गया, जिसने खुलासा किया कि वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक अपने अन्य सहयोगियों तक पहुंचाता था.जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क पूरी तरह से नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर काम करता था, जहां व्हाट्सएप लिंक के जरिए नए लोगों को जोड़ा जाता था और नीचे के लोगों द्वारा दांव पर लगाई गई रकम पर ऊपर के एडमिन को कमीशन मिलता था. शैलेंद्र शर्मा की निशानदेही पर पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिससे इस प्रकरण में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या अब तक 7 हो गई है.पुलिस की पड़ताल में किरण साल्वे की मुख्य भूमिका की पुष्टि हुई, जो टेलीग्राम पर ‘ईगल BDG गेम’ नाम से चैनल चला रहा था. इसी चैनल के जरिए उसने शैलेंद्र को जांजगीर जिले का मुख्य एडमिन बनाया था. ऐप में जमा होने वाली रकम के आधार पर किरण साल्वे को भी सीधा कमीशन प्राप्त होता था. इस पूरे अवैध कारोबार में वित्तीय लेन-देन के लिए मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और USDT क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था. टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट के साथ-साथ पैसों के लेन-देन से जुड़े पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किरण साल्वे को नामजद किया. मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है, और पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 05:14 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

