राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: Chhattisgarh Weather Update देश के कई राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी अचानक मौसम के बदलाव से बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में चक्रवात तूफान का असर देखने को मिला, यहां कई हिस्सों में बारिश भी हुई।
जिसके बाद अब मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली पर मौसम साफ रहने वाला है। लेकिन इसके पहले कुद हिस्सों में बारिश हो सकती है।
Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने आज कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 6 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलावा आएगा और मौसम साफ हो जाएगा। दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को बारिश की संभावना बेहद ही कम है।
वहीं 9 नवंबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
ऐसे में खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के इलाकों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि विभाग ने 5 नवंबर के लिए किसी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया। जिसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका असर रहा है।
इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने चार नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
इस दौरान बस्तर संभाग के कई हिस्सो में बारिश भी हुई। उत्तर: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 नवंबर को दिवाली के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Weather Update: Rain Likely on November 5, Clear Skies Expected on Diwali इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक लिए गए फैसले से फैंस हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो बिना वोटिंग के राज्यसभा पहुंचे हरदीप पुरी, निर्विरोध चुने गए सांसद, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश

