राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Amit Jogi Notice जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई है। स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने अमिज जोगी को नोटिस भेजा है और सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय ने स्टेट बार काउंसिल से शिकायत की थी।
जिसके बाद उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। अमित जोगी की कथित ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो विवाद में रायपुर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 352, 353(2), 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके निवास के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। इस बीच अमित जोगी की सूरत में मौजूदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके रायपुर से बाहर रहने और फरार होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। दरअसल, अमित जोगी पर आरोप है कि, पिछले दिनों अमित ने ‘वोट चोरी’ के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।
हालांकि कुछ वक़्त बाद अमित जोगी ने वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था और माफ़ी मांगते हुए दूसरा पोस्ट लिखा था। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटाने के बाद सफाई दी थी कि वह जो संदेश देना चाहते थे, उसका मकसद उनके नजरिए से अब भी प्रासंगिक है, लेकिन उसे प्रस्तुत करने का तरीका उचित नहीं था।
उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मर्यादा पार नहीं करना चाहते थे, जिसे वे अपने विचारों और विश्वास के अनुरूप सही नहीं मानते। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता लामबंद हो गए थे और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने लिखा था “मानसिक विक्षिप्त “अमित जोगी” को बिना किसी देरी के मनोपचार केंद्र में भर्ती किया जाये!
सूखा नशा का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अब इससे ज़्यादा नहीं झेल सकते हम लोग!” उत्तर: अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय की शिकायत के बाद स्टेट बार काउंसिल ने अमित जोगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Amit Jogi Gets Notice from Chhattisgarh State Bar Council, Asked to Reply Within 7 Days इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक लिए गए फैसले से फैंस हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो बिना वोटिंग के राज्यसभा पहुंचे हरदीप पुरी, निर्विरोध चुने गए सांसद, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश

