राष्ट्रवाणी (सरगुजा ब्यूरो): Surguja Murder Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद इतना बढ़ा कि चाचा-भतीजे ने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला टिकरापारा का है, जहां राजमिस्त्री आनंद राम चौधरी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी आपस में चाचा-भतीजे हैं।
दोनों ने पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शराब के नशे में आरोपियों के घर पहुंचा था। वहां उसने शराब पीने के बाद पेशाब कर दिया और आरोपियों की बुआ से विवाद करने लगा।
बुआ के कहने पर आरोपियों ने मृतक को घर से बाहर जाने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद जब दोनों आरोपी घर लौटे तो मृतक फिर शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। इसी बात से नाराज होकर चाचा-भतीजे ने मृतक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा।
इस दौरान मृतक ने जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने फिर उस पर छैनी से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आखिरकार उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और दोनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Surguja Murder Case: Uncle and Nephew Arrested for Allegedly Killing Mason After Drunken Dispute इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक लिए गए फैसले से फैंस हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो बिना वोटिंग के राज्यसभा पहुंचे हरदीप पुरी, निर्विरोध चुने गए सांसद, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश

