राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Diwali Special Trains 2026 त्योहारों को सीजन शुरू हो चुका है। 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके एक हफ्ते बाद छठ पूजा मनाया जाएगा।
इस त्योहार में प्रवासी लोग अपने घर जाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है और पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां तक टिकटों के लिए कई लंबदी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के साथ नो रूम की स्थिति बनने लगी है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिलासपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ रही हैं ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच के जरिए राहत देने की कवायद कर रहा है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक इस साल अब तक 67 स्पेशल ट्रेनों के 211 ट्रिप्स चलाए जा चुके हैं। वहीं दीपावली और छठ पूजा के लिए रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से निजामुद्दीन, नई दिल्ली, बरौनी और पटना के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें घोषित की गई हैं, जिनके करीब 22 ट्रिप्स प्लान किए गए हैं इसके अलावा नियमित ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड और वेटिंग की समीक्षा कर एसी, स्लीपर और जनरल कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं।
रेलवे का कहना है कि जरूरत के मुताबिक दूसरे जोन की स्पेशल ट्रेनों का फायदा भी यात्रियों को मिलेगा। हालांकि यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कन्फर्म टिकट हासिल करना है। ऐसे में सवाल है कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे के ये इंतजाम कितने कारगर साबित होंगे।
उत्तर: रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं। इनके करीब 22 ट्रिप्स चलाने की योजना है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Diwali-Chhath Special Trains: Railways Announces 12 Special Trains from Chhattisgarh to Ease Festive Rush इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक लिए गए फैसले से फैंस हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो बिना वोटिंग के राज्यसभा पहुंचे हरदीप पुरी, निर्विरोध चुने गए सांसद, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश

