राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): CG Patwari Suspension: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले बड़ा एक्शन, एक साथ इतने पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी /image: एआई Generated इसी कड़ी में कलेक्टर विनय लंगेह ने महासमुंद जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर हड़ताल में शामिल जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) द्वारा निलंबित किया गया है।
जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील अंतर्गत भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे, नीरज कुमार वर्मा एवं बसना अनुविभाग के तिलक राम चैधरी तथा सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत दमयंती नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल प्रदेश के 123 पटवारियों के निलंबन और ट्रांसफर की कार्रवाई को लेकर भी संघ ने नाराजगी जताई है।
पटवारी संघ की मांग है कि निलंबन, नोटिस और तबादले की कार्रवाई वापस लिया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र हो जाएगा। प्रदेश में पटवारियों का आंदोलन जारी है।
इसी बीच 123 पटवारियों को निलंबित किए जाने से विवाद और बढ़ गया है। पटवारी संघ ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निलंबित और स्थानांतरित पटवारियों को राहत देने की मांग की है। संघ का कहना है कि PV ऐप से काम करने में पटवारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन समस्याओं को समझे बिना कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर राजस्व पटवारी संघ बस्तर संभाग ने संभाग आयुक्त के नाम जिला प्रशासन को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। इसमें पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने, वेतन विसंगति दूर करने और PV ऐप की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा संघ ने निलंबन, नोटिस और ट्रांसफर से जुड़ी कार्रवाई वापस लेने की मांग भी की है। (CG Patwari Strike, Chhattisgarh Patwari News, CG Patwari Suspension, Mahasamund Patwari Suspended, PV App Patwari Protest, Patwari Strike News, Chhattisgarh News Today) उत्तर: महासमुंद जिले में पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Patwari Suspension: 5 Patwaris in Mahasamund district suspended with immediate effect due to strike राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश CG शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल साइबर ठगों का नया जाल, युवक के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए, फ्रॉड का तरीका जान पुलिस के भी उड़े होश

