राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वाकया सामने आया, जहां कार खरीदने की जिद पूरी न होने पर एक नाबालिग छात्र ने खुद के किडनैपिंग का झूठा नाटक रच डाला. सुबह 9 बजे स्कूटी से लखराम गांव ट्यूशन पढ़ने निकले छात्र के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे बाद पिता को 5 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज मिला.पेशे से शिक्षक पिता उस वक्त स्कूल में थे और यह मैसेज देखकर घबरा गए. उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर करीब 11:30 बजे रतनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी.मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई निलेश पांडेय ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, क्राइम डीएसपी सुदीप सरकार और एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी की टीम ने जांच शुरू की. पुलिस की तकनीकी टीम को मोबाइल की आखिरी लोकेशन ग्राम चोरहा देवरी में मिली, जहां तालाब के पास छात्र की स्कूटी भी बरामद हुई. इस दौरान किडनैपिंग का संदेश भेजने के बाद नाबालिग ने खुद ही पिता को फोन करके अपने सुरक्षित होने और ग्राम सेलर में मौजूद रहने की जानकारी दी.सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शाम करीब 4 बजे उसे थाने ले आई. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित मिले छात्र से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह माता-पिता से कार दिलाने का दबाव बनाने के लिए यह झूठी साजिश रची थी. पुलिस ने स्थिति को समझते हुए नाबालिग को आवश्यक समझाइश दी और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 05:15 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी

