राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: फ्रांस के 700 से अधिक रिटेल स्टोर पर हुए एक बड़े साइबर हमले को लेकर फ्रांस और ईरान के बीच कूटनीतिक तनाव काफी गहरा गया है. फ्रांस ने इस हमले के लिए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी सैन्य साइबर यूनिट ‘शाहिद कावे’ को जिम्मेदार ठहराया है. पेरिस का दावा है कि इस हैकिंग से सुपरमार्केट के फ्रिज और कूलिंग सिस्टम प्रभावित हुए, जिससे करोड़ों यूरो के भोजन का नुकसान हुआ और कम से कम 15 जगहों पर आग लग गई. इसके जवाब में फ्रांस ने आरोपी ईरानी संस्थाओं पर यूरोपीय संघ के जरिए कड़े प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.दूसरी ओर, ईरान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए फ्रांस पर तंज कसा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है और जनता की शिकायतों को दूर करने में नाकाम है, वह अपनी विफलताओं का भड़ास दूसरों पर निकाल रही है. उन्होंने कहा कि ईरान एक शक्तिशाली देश जरूर है, लेकिन वह अपनी ताकत का इस्तेमाल फ्रांस की तरह हिंसा या नरसंहार के समर्थन के लिए नहीं करता. ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि फ्रांस अपनी घरेलू समस्याओं और अपनी नीतियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है.फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (ANSSI) के अनुसार, 11-12 अक्टूबर की रात को हैकर्स ने लगभग 700 रिटेल साइटों के रेफ्रिजरेशन कंट्रोलर में बदलाव कर दिया, जिससे तापमान अत्यधिक बढ़ गया. इस घटना से न केवल सुपरमार्केट, बल्कि बूचड़खाने, कसाई की दुकानें और खाद्य-प्रसंस्करण सुविधाएं भी प्रभावित हुईं. इसके अलावा, एक छोटी जलविद्युत परियोजना के उपकरणों में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई. फ्रांसीसी जांचकर्ताओं ने हमले के ढांचे, इस्तेमाल किए गए टूल्स और फारसी भाषा के सबूतों के आधार पर इसे ईरान से जोड़ा है.तनाव बढ़ते देख फ्रांस ने 10 नवंबर को पेरिस में ईरानी राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया. फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो ने कहा कि पेरिस उन लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा जो इसके लिए जिम्मेदार हैं. फ्रांस ने इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है. वहीं ईरान ने भी चेतावनी दी है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. रविवार, 15 नवम्बर 2026 रवि, 15 नव. 2026 | 11:57 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- छोटे कर्जदारों के लिए बड़ी खबर! आरबीआई जल्द बदल सकता है माइक्रोफाइनेंस लोन के नियम – rbi to रिव्यू rs3 lakh microfinance income limit dy governor – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी

