राष्ट्रवाणी (कोरिया ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एसईसीएल की चरचा ईस्ट कॉलरी में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत सुमित कुमार चखियार और उनकी पत्नी शुभ्रा साइबर ठगों के बुने जाल का शिकार बन गए. चरचा ओल्ड स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले इस दंपती से ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए भारी लाभ कमाने का झांसा देकर कुल 10 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली गई. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित दंपती ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चरचा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.जांच और शिकायत के अनुसार, धोखाधड़ी की यह पटकथा लगभग छह महीने पहले लिखी गई थी, जब माइनिंग सरदार के फोन पर दो अज्ञात नंबरों से संपर्क किया गया. खुद को रंकज और सरदार मंजीत सिंह बताने वाले जालसाजों ने पीड़ितों को ‘स्पोवा डॉट कॉम’ वेबसाइट पर खाता खुलवाकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया. आरोपियों ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का हवाला देकर क्रूड ऑयल (तेल) के दामों में उछाल आने का दावा किया और 5 लाख रुपये के निवेश पर दोगुने मुनाफे का लालच दिया. झांसे में आकर पीड़ितों ने 6 अप्रैल को आरटीजीएस के माध्यम से महादेव कंस्ट्रक्शन नाम के बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद उनके ट्रेडिंग खाते में 4488 डॉलर का बैलेंस दिखने लगा, जो एक सप्ताह के भीतर तेल ट्रेडिंग के जरिए बढ़कर 16,000 डॉलर प्रदर्शित होने लगा.जब पीड़ितों ने अपना मुनाफा निकालकर खाता बंद करने की बात कही, तो शातिर ठगों ने अधिक लाभ का लालच देकर दोबारा गलत ट्रेड लगवा दिया और उनका पूरा फंड शून्य कर दिया. इसके बाद रंकज और शुभ्रा के बीच विवाद हुआ, जिसके कुछ समय बाद सरदार मंजीत सिंह ने फोन कर दावा किया कि कंपनी ने रंकज को निकाल दिया है. दोबारा भरोसा जीतने के लिए उनसे 50 हजार रुपये का निवेश कराया गया, जिस पर एक हफ्ते में 70 हजार रुपये का फायदा दिखाया गया. इस छलावे में आकर दंपती ने 10 सितंबर को 2 लाख, 11 सितंबर को 2 लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा और 1 लाख रुपये यूपीआई के जरिए आरोपियों को भेज दिए. इस बार ठगों ने सोने (गोल्ड) में ट्रेडिंग का बहाना बनाकर एक महीने में 9,000 डॉलर का फायदा दिखाया, लेकिन जब पीड़ितों ने अपनी मूल रकम और लाभांश मांगा तो मंजीत सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे साइबर अपराध का भंडाफोड़ हुआ. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:07 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल…. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी

