राष्ट्रवाणी (महासमुंद ब्यूरो): प्रतिनिधि, महासमुंद : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन जिले में 960 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाए। इनके माध्यम से जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 222 किसानों ने समितियों से, जबकि 738 किसानों ने मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के जरिए टोकन प्राप्त किए।
प्रतिनिधि, महासमुंद : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन जिले में 960 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाए। इनके माध्यम से जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 222 किसानों ने समितियों से, जबकि 738 किसानों ने मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के जरिए टोकन प्राप्त किए।
पहले दिन 573 किसानों ने धान बेचा खरीदी के पहले दिन भी किसानों में उत्साह रहा। पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। शासन ने किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था को सरल बनाया है।
किसान समितियों के अलावा घर बैठे मोबाइल ऐप से भी टोकन प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी सुचारू रखने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला प्रशासन खरीदी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है।
केंद्रों में धान की गुणवत्ता जांच, तौल और किसानों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल एप से टोकन मिलने के कारण किसानों को समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय की बचत और केंद्रों में भीड़ कम हो रही है।
प्रशासन का प्रयास है कि खरीदी पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो।

