राष्ट्रवाणी (भिलाई ब्यूरो): ‘बाप तो आखिर बाप होता है’, क्यों चर्चा में भूपेश-देवेंद्र यादव? भाजपा ने लिए मजे‘बाप तो आखिर बाप होता है’, क्यों चर्चा में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव? बीजेपी ने पोस्ट से लिए मजेReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:02 ISTदेवेंद्र यादव को एआईसीसी की जिम्मेदारी से हटाए जाने और उसके तुरंत बाद मनीष बंछोर की तीखी टिप्पणी ने पुरानी और दबी चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर भी आम लोगों से लेकर राजनीतिक समर्थकों तक अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. लेकिन इससे से कांग्रेस की तपिश एक बार फिर से सामने आ गई है और बीजेपी ने उस पर मजे लिए हैं.क्यों चर्चा में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव?छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस ने संगठन में कई बदलाव किए हैं और इसके बाद एक नई हलचल मच गई है. कांग्रेस भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटा दिया है. उनके अलावा विजय जांगिड़ समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को भी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है. अब इसके बाद बयानबाजी शुरू हो गई है. इसके बाद एक तरह का पोस्ट वॉर भी देखा जा रहा है. इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इसमें नाम आया और बीजेपी ने तंज कस दिया. भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर ने डाली पोस्ट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और उसमें लिखा है कि बाप तो आखिर बाप होता है. जिस डाल पर बैठे हो, उसी को काटोगे तो गिरना तय है. इति सिद्धम. लेकिन उन्होंने पोस्ट में विधायक देवेंद्र यादव का नाम नहीं लिखा. लेकिन सियासी हलकों में इसे सीधे तौर पर देवेंद्र से जोड़कर देखा गया. क्योंकि कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की थी. उन्होंने उसी पर ये पोस्ट की थी. भाजपा ने कसा तंज संगठन के फैसले के बाद विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर चुटकी ली और निशाना साधा. बीजेपी छत्तीसगढ़ ने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए बताया है कि हमने कांग्रेस नेताओं से सुना था कि कांग्रेस में चमचे होते हैं, लेकिन आज पता चला कि इनके बाप… जो पोस्टर है, उसमें भूपेश बघेल दिखाई दे रहे हैं और उनके पीए के हाथ में फोन है. Advertisement कांग्रेस ने जब देवेंद्र यादव समेत 25 लोगों को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया तो बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सांसद संतोष पांडे ने शायराना अंदाज में कहा कि कांग्रेस द्वेष, कलह, गुटबाजी में कांग्रेस फंसी हुई है. भूपेश, ताम्रध्वज एक ही डाल पर, यादव हुए डाउनफॉल पर. तीन प्रभारी सचिवों की छुट्टी, पियो पांच सौ पचपन मुंगली घुट्टी. क्या बोले भूपेश बघेल बाद भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग-अलग समय में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी जाती है. इससे कोई छोटा या बड़ा नहीं होता. AICC में सचिवों के लिए इंटरव्यू के बाद चयन हुआ है. नए लोग आए हैं और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे. मैं और ताम्रध्वज साहू सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन में गए थे. इसके अलावा मैं और दीपक बैज एक साथ सोफा पर बैठे हैं.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 20, 2026, 22:02 ISTऔर पढ़ें

