राष्ट्रवाणी: ‘वो शेर थे, मां की गोद में गया हीरो’, फौजी पति को आखिरी विदाई देते पत्नी भावुक’वो शेर थे, मां की गोद में गया हमारा हीरो’, फौजी पति को आखिरी विदाई देते पत्नी शोभा भावुक; हर आंख नमWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:51 ISTदेवास जिले में जब जवान पवन यादव को अंतिम विदाई दी गई, तो सभी की आंखें नम हो गईं. उनके आखिरी दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. उनकी छुट्टी मंजूर हो चुकी है और वह घर लौटने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ऊंचाई से गिरने की वजह से उनका निधन हो गया. जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा, तो पत्नी शोभा यादव भावुक दिखीं और कहा कि वह आंसू नहीं बहाएंगी. अपने शेर को सम्मान के साथ विदा करेंगी.पति की अंतिम विदाई पर पत्नी भावुक (screen grab from vibesoflife_official instagram handle)मध्य प्रदेश के देवास जिले के रहने वाले पवन यादव जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ऊंचाई से गिर गए थे. इससे उनका निधन हो गया. बाद में जब उनका फूलों से लदा हुआ पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला. हर किसी की आंख नम थी और उनकी आखिरी झलक पाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था. बड़ी संख्या में लोग अपने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. पवन की अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बिल्कुल ही गमगीन दिखा. वहीं, पवन की पत्नी शोभा यादव ने बड़ा दिल दिखाया. उन्होंने कहा कि वो शेर थे. पत्नी शोभा यादव हुईं भावुक पति पवन यादव के पार्थिव शरीर को देखकर शोभा यादव ने कहा कि वो शेर थे और हमेशा ही शेर की तरह रहे. गांव का नाम उन्होंने रोशन कर दिया. हमें अपने पति पर बहुत ही ज्यादा गर्व है, जो मां के शरण में शहीद हुआ है. आज भारत मां का लाल उसकी गोद में चल गया. उन्होंने दुनिया की हमें हर खुशी दी और ड्यूटी भी पूरी ईमानदारी निभाई. यह हमारा हीरो है और उनके पति के ऊपर आंसू नहीं बनाएंगी, बल्कि सम्मान के साथ विदा करेंगी. Advertisementपूरे सैन्य सम्मान के साथ हुई बहादुर सिपाई की विदाई बाद में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई और उन्हें जवानों के द्वारा सलामी दी गई. इस दौरान आसमान शहीद पवन यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा. बताया जा रहा है कि उनकी छुट्टी मंजूर हो चुकी थी और वह कुछ दिन बाद ही घर लौटने वाले थे. परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा जल्दी ही घर आएगा, लेकिन भगवान को कुछ ही मंजूर था. इसके बाद ऊंचाई से गिरने की वजह से उनका निधन हो गया. इसके बाद परिवार और गांव में माहौल गमगीन है. निधन से पहले पत्नी से हुई थी बात निधन से पहले उन्होंने पत्नी शोभा यादव से बात भी की और परिवार का हालचाल पूछा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बातचीत उनकी आखिरी बातचीत साबित होगी. परिजनों के अनुसार पवन यादव ने भारतीय सेना में 14 साल 5 महीने तक सेवाएं दीं. परिवार में उनके बड़े भाई पंकज यादव और एक बहन हैं. पवन का विवाह इंदौर जिले के उषापुरा निवासी शोभा यादव से हुआ था. पवन के दो बेटे हैं. एक 11 साल का और एक 7 साल का. पवन के असमय चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Dewas,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:51 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यता – राष्ट्रवाणी
- दिल्लीवालों निकाल लो रजाई-कंबल, IMD का इन राज्यों में डराने वाला अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- 1 लाख बार धड़कने वाला दिल… अटैक से पहले देता है 1 संकेत, जिसे पकड़ेगा एआई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में फटी या केकी दिखती है मैट लिपस्टिक? अप्लाई करने का जानें सही तरीका – राष्ट्रवाणी
- फैमली प्रोग्राम में बरेली पहुंचे फ्रांस के नागरिक, बाजार की रौनक व ई रिक्शा देख बोले गुड – राष्ट्रवाणी
- ‘वो शेर थे, मां की गोद में गया हमारा हीरो’, फौजी पति को आखिरी विदाई देते पत्नी शोभा भावुक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- बिहारी अंदाज में गमछा लहराया, दिलों को छुआ, बिहार में विकास की जागृति कर गए प्रधानमंत्री – राष्ट्रवाणी

