राष्ट्रवाणी: 1 लाख बार धड़कने वाला दिल… अटैक से पहले देता है 1 संकेत, जिसे पकड़ेगा AI1 लाख बार दिन में धड़कने वाला दिल… अटैक से पहले देता है 1 संकेत, जिसे एआई की मदद से पकड़ेंगे वैज्ञानिकWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 15:56 ISTवैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसी तकनीक खोजी है जो इसीसीजी रिपोर्ट के जरिए अचानक आने वाले हार्ट अटैक का पहले ही पता लगा सकती है. नेचर जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च से हार्ट अटैक से होइंसान का दिल दिन में औसतन एक लाख बार धड़कता है. इन एक लाख धड़कन के बीच ही हार्ट एक बार संकेत देता है कि आखिर अटैक कब आने वाला है. वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसी तकनीक का पता लगाया है. यह रिसर्च अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामलों के आंकड़ों में बड़ी कमी ला सकती है. इस स्टडी को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है. अचानक हार्टअटैक ऐसी समस्या है जो हर साल बहुत सारे लोगों को शिकार बनाती है. खासतौर से अमेरिका जैसे देश में हर साल साढ़े तीन लाख लोग इसका शिकार होते हैं. इनमें ज्यादातर तो ऐसे होते हैं जो जिनमें मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता. इसका सबसे बड़ा कारण हार्ट एरिथमिया है. इसके दिल की धड़कन या तो सामान्य से बहुत तेज, धीमी या अनियमित हो जाती है. मरीज इसे पहचान भी नहीं पाते. इसीलिए वैज्ञानिक नई तकनीक तलाश रहे है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि आर्ट अटैक आने वाला है. अभी कैसे पता लगाते हैं दिल की बीमारी का खतरा हार्ट का काम खून को पंप करना होता है. डॉक्टर फिलहाल दिल की पंप करने की क्षमता जांचने के लिए लेफ्ट वेंट्रिकुलर इजेक्शन फ्रैक्शन का इस्तेमाल करते हैं. इसमें देखा जाता है कि दिल का बायां हिस्सा हर धड़कन में कितना खून बाहर पंप कर रहा है. इसके लिए इकोकार्डियोग्राफी कराई जाती है. यह जांच हार्ट की क्षमता तो बता देती है, लेकिन ये पता नहीं लगा पाती कि मरीज को आखिर हार्ट अटैक का खतरा कब है. रिसर्च में क्या आया सामने?
नेचर जर्नल में प्रकाशित नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने एआई की मदद से ECG रिपोर्ट का विश्लेषण किया. इसके लिए स्वीडन के 4.40 लाख से ज्यादा ECG रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर डीप लर्निंग मॉडल को ट्रेन किया गया. इसके बाद अमेरिका के करीब 1.40 लाख मरीजों और ताइवान के कुछ मरीजों के डेटा भी इसमें शामिल किया गया. ECG एक आसान और कम खर्च वाला टेस्ट है. इसमें शरीर पर इलेक्ट्रोड लगाकार दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है. एआई इसी रिकॉर्ड में ऐसे पैटर्न को पहचानता है जिसे सामान्य तरीके से देखना मुश्किल है. एआई ने की पुराने टेस्ट से ज्यादा खतरे वाले मरीजों की पहचान Advertisementसाइंस अलर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्च के नतीजे काफी दिलचस्प रहे. एआई ने स्वीडन के मरीजों में से 2.2 प्रतिशत लोगों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा. इस समूह में अगले एक साल के भीतर अचानक कार्डियक डेथ की दर 7 प्रतिशत थी. वहीं, पुराने LVEF टेस्ट ने 1.9 प्रतिशत मरीजों को हाई रिस्क बताया. इस समूह में एक साल के भीतर अचानक कार्डियक डेथ की दर 4.6 प्रतिशत थी. सबसे अहम बात यह रही कि दोनों तरीकों से पहचाने गए मरीजों में बहुत कम समानता थी. LVEF जांच उन 86.1 प्रतिशत हाई रिस्क मरीजों को पहचानने में नाकाम रही, जिन्हें एआई ने खतरे में बताया था. डिफाइब्रिलेटर से बच सकती है जान वैज्ञानिकों के मुताबिक एआई की मदद से पहचाने गए हाई रिस्क मरीजों में इम्प्लांटेबल डिफाइब्रिलेटर काफी उपयोगी हो सकते हैं. ये बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे छाती में त्वचा के नीचे लगाया जाता है. यह हृदय की धड़कन पर लगातार नजर रखता है और जानलेवा हृदय गति पर सामान्य लय बरकरार रखने के लिए बिजली के झटके या पल्स भेजता है. स्टडी में एआई से पहचाने गए हाई रिस्क मरीजों में जिन लोगों को डिफाइब्रिलेटर लगाया गया था, उनमें अचानक कार्डियक डेथ की दर अनुमान से 54.4 प्रतिशत कम पाई गई. हालांकि यह सिर्फ ऑब्जर्वेशनल स्टडी थी. इसलिए इससे यह साबित नहीं होता कि मौतों में कमी सिर्फ डिफाइब्रिलेटर की वजह से आई.About the AuthorDeputy News Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, , हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 15:56 ISTऔर पढ़ें

