राष्ट्रवाणी: फैमली प्रोग्राम में बरेली पहुंचे फ्रांस के नागरिक, बाजार की रौनक देख बोले गुडफैमली प्रोग्राम में बरेली पहुंचे फ्रांस के नागरिक, बाजार की रौनक व ई रिक्शा देख बोले इट्स गुडReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:04 ISTफ्रांस से कुछ मेहमान एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचे हैं. इन विदेशी मेहमानों को बरेली की भागदौड़ भरी जिंदगी, बाजारों की रौनक और ऑटो रिक्शा खूब पसंद आ रहे हैं. बरेली की सबसे खास बात यहां की जिंदगी और हर तरफ दिखाई देने वाली चहल-पहल लगी. उनका कहना था कि शहर में हर तरफ लोगों की आवाजाही और गतिविधियां देखने को मिलती हैं. जो उन्हें काफी आकर्षित करती हैं.ख़बरें फटाफट बरेली: उत्तर प्रदेश का बरेली शहर अपनी सांस्कृतिक पहचान, खानपान और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. अब बरेली की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी पहुंच रही है. इसी कड़ी में फ्रांस से कुछ विदेशी मेहमान बरेली पहुंचे हैं. खास बात यह है कि इन मेहमानों को बरेली की भागदौड़ भरी जिंदगी, यहां के लोगों का रहन-सहन, बाजारों की रौनक और सड़कों पर दौड़ते टुक-टुक यानी ऑटो रिक्शा खूब पसंद आ रहे हैं. ये सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली आए हैं. फ्रांसी यात्री होटल सिटी एले मॉल में ठहरे हुए हैं. जहां लोकल18 की मुलाकात फ्रांस से आए कुछ विदेशी मेहमानों से हुई. ये सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे हैं. बातचीत के दौरान इन्होंने बरेली के अनुभव साझा किए और बताया कि यहां की जिंदगी और लोगों का अंदाज उन्हें काफी पसंद आ रहा है. बरेली का पहनावा खानपान देख के हुए प्रभावित लोकल 18 ने जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने बरेली आने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि वह यहां एक फैमिली इवेंट में शामिल होने आए हैं. जो को बरेली की सबसे अच्छी बात यहां के कपड़े और पहनावा लगा. उन्होंने बताया कि अभी वे बरेली पहुंचे ही हैं और शहर घूमने का ज्यादा मौका नहीं मिला है. हालांकि, शुरुआती अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा है. इसके बाद मुलाकात हुई फिलिप से. फिलिप को अंग्रेजी नहीं आती, इसलिए बातचीत में भाषा थोड़ी बाधा बनी. उन्होंने फ्रेंच भाषा में बताया कि वह अंग्रेजी नहीं बोलते हैं. Advertisement भीड़ भाड़ इनको करती है आकर्षित वहीं, अनैस ने बताया कि वह भी उसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली आई हैं. उन्हें बरेली की सबसे खास बात यहां की जिंदगी और हर तरफ दिखाई देने वाली चहल-पहल लगी. उनका कहना था कि शहर में हर तरफ लोगों की आवाजाही और गतिविधियां देखने को मिलती हैं. जो उन्हें काफी आकर्षित करती हैं. इसके बाद एड्रियन से बातचीत हुई.एड्रियन ने बताया कि वह फ्रांस से आए हैं और बरेली में उनका अनुभव काफी शानदार रहा है. उन्हें यहां का माहौल, लोगों की आवाजाही, सड़कों पर दौड़ते टुक-टुक यानी ऑटो रिक्शा और शहर का शोर-शराबा काफी पसंद आया. उन्होंने कहा कि यही अलग तरह का माहौल उन्हें यहां अच्छा लग रहा है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bareilly,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यता – राष्ट्रवाणी
- दिल्लीवालों निकाल लो रजाई-कंबल, IMD का इन राज्यों में डराने वाला अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- 1 लाख बार धड़कने वाला दिल… अटैक से पहले देता है 1 संकेत, जिसे पकड़ेगा एआई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में फटी या केकी दिखती है मैट लिपस्टिक? अप्लाई करने का जानें सही तरीका – राष्ट्रवाणी
- फैमली प्रोग्राम में बरेली पहुंचे फ्रांस के नागरिक, बाजार की रौनक व ई रिक्शा देख बोले गुड – राष्ट्रवाणी
- ‘वो शेर थे, मां की गोद में गया हमारा हीरो’, फौजी पति को आखिरी विदाई देते पत्नी शोभा भावुक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में रसूख के दम पर व्याख्याता एलबी बने सहायक संचालक, बिना अनुमति LLB की पढ़ाई पर भी घिरे – राष्ट्रवाणी

