राष्ट्रवाणी: बिहारी अंदाज में गमछा लहराया, दिलों को छुआ, बिहार में विकास की जागृति कर गए प्रधानमंत्रीपीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में गमछा लहराया, लोगों के दिलों को छुआ और बिहार में विकास की जागृति कर गएReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:50 ISTPM Modi Bihar Visit Waves Gamcha: लोकतंत्र की जननी वैशाली की धरती से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बिहार की जनता का दिल जीत लिया. मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा लहराकर विशाल जनसमुदाय का अभिवादन किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा. गंगा नदी पर बने छह लेन ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण और करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने बिहार के विकास, सुशासन और निवेश की नई तस्वीर पेश की. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.वैशाली में प्रधानमंत्री मोदी का बिहारी अंदाज, गमछा लहराया और बोले- छठी मैया की कृपा से मना रहे विकास का पर्वपटना. वैशाली की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज तब दिखा जब उन्होंने बिहारी शैली में गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया. अपने संबोधन में उन्होंने छठी मैया, लोक आस्था और बिहार की विकास यात्रा का जिक्र कर लोगों का दिल जीत लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के योगदान को याद किया, दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी और युवाओं के लिए रोजगार तथा उद्योगों के विस्तार का भरोसा दिलाया. इसके साथ ही करीब 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात के बीच पीएम मोदी का यह संबोधन विकास के साथ एनडीए की एकजुटता का राजनीतिक संदेश भी दे गया. छठी मैया की कृपा से मना रहे विकास का पर्व प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के सभी नेताओं के प्रति आभार जताकर की. उन्होंने विशाल जनसमुदाय को देखकर कहा कि इतनी बड़ी भीड़ को कैमरे में कैद कर पाना भी आसान नहीं होगा. छठ महापर्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों ने निर्जला व्रत रखकर परिवार और समाज के मंगल की कामना की है. अब छठी मैया की कृपा से बिहार विकास का पर्व मना रहा है. एनडीए सरकार के एक साल वैशाली की धरती पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के इस कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर कार्यक्रम के लिए लोकतंत्र की धरती वैशाली को चुना गया है. उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. युवाओं की बड़ी मौजूदगी पर खुशी जताते हुए कहा कि नौजवानों में दिख रहा उत्साह और उमंग उनका मन प्रसन्न करने वाला है. नीतीश कुमार को सुशासन का श्रेय Advertisementप्रधानमंत्री ने बिहार के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश कुमार ने सुशासन दिया. गंगा पर बने आधुनिक पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने को उन्होंने नीतीश कुमार की सेवा के सम्मान और स्मरण का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि इस पुल से पटना और वैशाली के बीच दूरी और आवागमन की दिक्कतें कम होंगी. रामविलास पासवान को किया याद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दिवंगत नेता रामविलास पासवान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, वह उन पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि एनडीए उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है. इस दौरान मंच पर दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे. बिजली, सड़क, बस और आवास का गिनाया काम प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तेजी से तैयार हो रहा है. सड़क के साथ ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी बदल रही है. उन्होंने पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय बिहार के हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, जबकि आज बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. पीएम मोदी ई-बसों को हरी झंडी दिखाई कार्यक्रम में अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ने 100 आधुनिक पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पक्के घरों में गृह प्रवेश कराया. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए शौचालय, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाई हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है. इसमें बिहार का भी बड़ा योगदान रहा है. चीनी मिलों को चालू करने की तैयारी प्रधानमंत्री ने बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में हो रहे प्रयासों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में दो लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं. मोतिहारी सहित अन्य स्थानों पर बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने के लिए गन्ना प्रोत्साहन नीति बनाई गई है. उन्होंने बताया कि एक साल में 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं और बेटियों की शिक्षा के लिए मां सीता विश्वविद्यालय की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के पहले के दौर में घोटालों की चर्चा होती थी, जबकि अब अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बिहार के विकास को केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों का परिणाम बताया. गमछा क्यों बना प्रतीक बिहार में गमछा सिर्फ कपड़ा नहीं है. यह मेहनत, सम्मान और बिहारी पहचान का प्रतीक है. खेत में काम करने वाला किसान हो, रिक्शा चलाने वाला हो या मंच पर भाषण देने वाला नेता हो, गमछा सबके कंधे पर होता है. पीएम मोदी ने जब नीतीश सेतु पर गमछा लहराया तो भीड़ ने इसे अपनेपन का संकेत माना. लोगों ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली वाला अंदाज नहीं, बिहारी अंदाज अपनाया. …और अंत में पीएम मोदी संदेशों को जोड़ दिया प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में बिहार के लोगों के प्यार और स्वागत के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें आगे उत्तर प्रदेश भी जाना है. बिहार की लोक आस्था, गमछे के बिहारी अंदाज और विकास की योजनाओं के जरिए उन्होंने इस दौरे को राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों संदेशों से जोड़ दिया. सीएम सम्राट ने कहा-पूरा पुल ही नीतीश कुमार के नाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने और विधानसभा चुनाव में 202 सीटें मिलने का जिक्र किया. उन्होंने इसके लिए जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. नीतीश सेतु के नामकरण पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि पुल पर नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगी. लेकिन पूरा पुल ही नीतीश कुमार के नाम पर है. विजय चौधरी बोले- नीतीश सेतु के फैसले ने बिहार का दिल छुआ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहार सरकार की अनुशंसा पर पुल को नीतीश सेतु नाम देने के फैसले ने बिहारवासियों के दिल को छुआ है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 15:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यता – राष्ट्रवाणी
- दिल्लीवालों निकाल लो रजाई-कंबल, IMD का इन राज्यों में डराने वाला अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- 1 लाख बार धड़कने वाला दिल… अटैक से पहले देता है 1 संकेत, जिसे पकड़ेगा एआई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में फटी या केकी दिखती है मैट लिपस्टिक? अप्लाई करने का जानें सही तरीका – राष्ट्रवाणी
- फैमली प्रोग्राम में बरेली पहुंचे फ्रांस के नागरिक, बाजार की रौनक व ई रिक्शा देख बोले गुड – राष्ट्रवाणी
- ‘वो शेर थे, मां की गोद में गया हमारा हीरो’, फौजी पति को आखिरी विदाई देते पत्नी शोभा भावुक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- बिहारी अंदाज में गमछा लहराया, दिलों को छुआ, बिहार में विकास की जागृति कर गए प्रधानमंत्री – राष्ट्रवाणी

