राष्ट्रवाणी: मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट सीएम बोलते रहे और पीएम मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में दिखे सम्राट, गिनाया एक साल का रिपोर्ट कार्डReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:50 ISTSamrat Choudhary Speech: लोकतंत्र की धरती वैशाली में शनिवार (21 नवंबर) विशाल जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक अलग ही रूप और आत्मविश्वास देखने को मिला. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम सम्राट पूरे तेवर और बेबाकी के साथ बोलते रहे और पीएम मोदी बेहद गंभीरता और इत्मीनान से उनकी हर बात को सुनते रहे. एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर सम्राट चौधरी ने न केवल सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बल्कि नीतीश सेतु के नामकरण पर उठ रहे सवालों का जवाब भी उन्होंने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दिया. पूरी खबर आगे विस्तार से पढ़िए.वैशाली की सभा में सीएम सम्राट चौधरी का संबोधनहाजीपुर. वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अलग अंदाज देखने को मिला. मंच से सम्राट चौधरी अपनी सरकार के कामकाज, रोजगार की योजनाओं और बिहार के विकास का ब्योरा देते रहे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें ध्यान से सुनते नजर आए. सीएम सम्राट ने विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली 202 सीटों की जीत से लेकर जंदाहा में एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य तक, मुख्यमंत्री ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी सरकार का एजेंडा सामने रखा. इतना ही नहीं उन्होंने विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब भी दिया. पीएम मोदी के सामने सम्राट का आत्मविश्वास भरा अंदाज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने और विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एनडीए को 202 सीटों पर जीत दिलाने के लिए बिहार की जनता और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए बिहार को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देने के लिए उनका आभार जताया. इस दौरान सम्राट चौधरी लगातार अपनी सरकार की योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी देते रहे. मुख्यमंत्री के भाषण में विकास के आंकड़ों के साथ राजनीतिक संदेश भी साफ दिखाई दिया. नीतीश सेतु पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि पुल पर नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई. लेकिन पूरा पुल ही नीतीश कुमार के नाम पर है. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का तोहफा दे रहे हैं. उन्होंने नीतीश सेतु के नामकरण के फैसले को भी महत्वपूर्ण बताया. जंदाहा में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य Advertisementमुख्यमंत्री ने बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की सरकार की योजना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जंदाहा में 1,200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. यहां औद्योगिक गतिविधियों के जरिए एक लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने रेलवे और सड़क निर्माण के लिए केंद्र से मिल रहे बजट का भी उल्लेख किया. सम्राट चौधरी का जोर इस बात पर रहा कि बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे. सहयोग कार्यक्रम में 10.5 लाख आवेदन, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार के सहयोग कार्यक्रम की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 10.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके लिए पूरी व्यवस्था और तंत्र तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. विजय चौधरी बोले- नीतीश सेतु के फैसले ने बिहार का दिल छुआ इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहार सरकार की अनुशंसा पर पुल का नाम नीतीश सेतु रखने के फैसले ने बिहारवासियों के दिल को छुआ है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है. विजय चौधरी ने जल संसाधन विभाग की गाद प्रबंधन नीति का भी जिक्र किया. उन्होंने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी गाद प्रबंधन नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Vaishali,BiharFirst Published :November 21, 2026, 16:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी
- ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी

