राष्ट्रवाणी: त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये बेस्ट है ये देसी फेस पैपार्टी फंक्शन से पहले त्वचा हो गई रूखी-बदरंग? एक रात पहले चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक, मिलेगा इस्टेंट ग्लोWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 16:46 ISTInstant Glow Face Pack : अगर विंटर में आपकी स्किन हर वक्त डल दिख रही है तो ये देसी फेस पैक कमाल तरीके से आपके चेहरे पर ग्लो ला सकता है. इसे आप किसी भी फंक्शन से एक रात पहले इस्तेमाल करें और फर्क देखें. चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका. ख़बरें फटाफटपैक बनाने का आसान तरीकाDesi Face Pack For Glowing Skin : किसी शादी, पार्टी या खास फंक्शन से ठीक पहले जब चेहरा थका हुआ या बेजान दिखने लगे, तो चिंता होना स्वाभाविक है. कई बार लगातार स्ट्रेस, नींद की कमी या मौसम के बदलाव से त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है और पार्लर जाने का वक्त भी नहीं मिल पाता. ऐसे मौके पर अगर आप इवेंट से एक रात पहले घर पर ही एक आसान और असरदार स्किनकेयर रूटीन अपना लें, तो अगले दिन चेहरा तरोताजा और निखरा हुआ दिख सकता है. यहां हम एक ऐसा देसी देसी पैक की रेसिपी बता रहे हैं जो न सिर्फ सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ है बल्कि ब्यूटी एक्सर्प की फेवरेट भी बन गया है. एक रात पहले करें ये आसान देसी उपाय, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो तो चलिए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने का आसान सा तरीका क्या है. यह फेस पैक न सिर्फ आपकी स्किन को अंदर से साफ करेगा, साथ-साथ निखार लाने में भी मदद करेगा. पैक बनाने का आसान तरीका- इस घरेलू पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें. इसमें एक आलू का ताजा रस मिलाएं. अब जरूरत के हिसाब से गुलाब जल या दही डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए. अगर आपकी त्वचा ड्राई या संवेदनशील है, तो दही या गुलाब जल की मात्रा को बैलेंस रखते हुए पेस्ट को बहुत गाढ़ा न रखें. Advertisementलगाने का सही तरीका- तैयार पैक को चेहरे के साथ-साथ गर्दन और हाथों पर भी समान रूप से लगाएं, ताकि रंगत में एकरूपता दिखे. इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें. इस दौरान किसी शांत और ठंडी जगह पर आराम से बैठ जाएं और आंखों के ऊपर खीरे के दो गोल स्लाइस रख लें. खीरे की ठंडक आंखों की थकान कम करने में मदद करती है और पूरा रूटीन एक छोटे से रिलैक्सेशन सेशन जैसा महसूस होता है. धोने के बाद फटाफट करें ये काम- जब पैक सूखने लगे या 20 मिनट पूरे हो जाएं, तो हल्के पानी से इसे धो लें. धोते वक्त बहुत जोर-जोर से न रगड़ें, खासकर अगर त्वचा संवेदनशील हो. चेहरा सुखाने के बाद हथेली पर विटामिन-ई कैप्सूल का तेल लें और हल्के हाथों से चेहरे पर थपथपाते या मलते हुए लगाएं. यह कदम त्वचा को नमी और मुलायमता देने में मदद करता है. इवेंट से एक रात पहले इसे अपनाने से अगली सुबह त्वचा फ्रेश दिखती है और मेकअप भी आसानी से सेट हो जाता है. तो अगर आपकी त्वचा इन दिनों रूखी, बदरंग लग रही है तो रात के समय आप 5 मिनट में इस देसी फेस पैक को किचन में बनाएं, और त्वचा पर लगाएं. इसका असर आपकी त्वचा पर इंस्टेंट दिखेगा. जरूरी सावधानी न भूलें- हालांकि यह एक घरेलू नुस्खा है, लेकिन हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती. किसी भी नए पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ा-सा लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर पहले से कोई एलर्जी, कट या जलन है, तो घरेलू उपाय आजमाने से बचें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorPranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :OtherFirst Published :November 21, 2026, 16:44 IST
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी

