राष्ट्रवाणी: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीतान साथ आए, न नजरें मिलाईं! अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और पत्नी संगीताWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:24 ISTबीते शनिवार, 21 नवंबर को काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. सितारों से सजे उनके इस भव्य फंक्शन में तमिलनाडु के सीएम विजय और उनकी पत्नी संगीता भी पहुंचे थे. लेकिन दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पहुंचे. काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन से वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं जिनमें संगीता और विजय अलग-अलग कपल को शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं. सीएम विजय और पत्नी संगीता काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे. (फोटो साभार @sunnewstamil)नई दिल्ली. बीते शनिवार, 21 नवंबर को साउथ के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. दोनों के इस ग्रैंड फंक्शन में खेल, एंटरटेनमेंट, बिजनेस और राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे. सितारों से सजी इस शाम में तमिलनाडु के सीएम विजय और उनकी पत्नी संगीता ने भी शिरकत की, लेकिन दोनों अलग-अलग पहुंचे और उन्होंने कपल को भी अलग-अलग आशीर्वाद दिया. काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन से सामने आए वीडियो में सीएम विजय की पत्नी संगीता काफी खुश नजर आ रही हैं. न्यूज चैनल सन न्यूज के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में संगीता फंक्शन में मौजूद दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलती दिखाई दीं. उन्होंने कपल को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं. अलग-अलग पहुंचे विजय और संगीता सीएम विजय की पत्नी संगीता ने काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन के लिए येल्लो कलर का सूट पहना था. वो इन फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं. संगीता से पहले विजय भी फंक्शन में पहुंचे थे. सीएम विजय ने कपल को फूलों का गुलदस्ता भी गिफ्ट किया. हालांकि फंक्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. विजय और संगीता पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. फरवरी 2026 में संगीता ने चेंगलपट्टू की अदालत में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की याचिका दायर की थी. हालांकि, अगस्त में खबर आई कि उन्होंने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद ये मामला बंद हो गया. Advertisement कैसे हुई थी संगीता और विजय की मुलाकात?
विजय और संगीता की प्रेम कहानी की शुरुआत 1990 के दशक के आखिर में हुई थी. मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली संगीता उस समय लंदन में रहती थीं. बताया जाता है कि विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ (1996) देखने के बाद वह उनकी फैन बन गई थीं. इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने 1998 में ब्रिटेन में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी. इसके बाद 1999 में चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम जेसन संजय और दिव्या साशा है.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 12:23 ISTऔर पढ़ें

