राष्ट्रवाणी: मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफमुश्किल वक्त में काम मांगने पर शरद कपूर को मिला बॉलीवुड का सहारा, नेहा धूपिया के बाद त्रिधा चौधरी ने किया सपोर्टWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 16:05 ISTSharad Kapoors Financial Struggle: करीब 3 साल से बिस्तर पर रहे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई थी.अब इस पर एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने रिएक्ट किया है और मुश्किल समय में मदद मांगने की उनकी हिम्मत की तारीफ की है. शरद कपूर के सपोर्ट में आईं त्रिधा चौधरी (फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी लाइफ के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. करीब 2 से 3 साल तक बिस्तर पर रहने के बाद अब वह फिर से काम पर लौटना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर्स और लोगों से काम देने की अपील की थी. जिसके बाद शाहरुख खान और सोनू सूद से लेकर तमाम सितारों ने रिएक्ट किया था साथ ही मदद का हाथ भी बढ़ाया था. बॉलीवुड सितारों के बाद अब शरद कपूर के इस वीडियो पर एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने अपना रिएक्शन दिया है. त्रिधा ने शरद की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में मदद मांगने से कभी डरना नहीं चाहिए. आर्थिक परेशानी में मदद मांगना गलत नहीं है टीसीईएल 2027 के मौके पर आईएएनएस से बातचीत में त्रिधा चौधरी ने शरद कपूर के कदम को सही बताया. उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के समय मदद मांगना कोई गलत बात नहीं है. त्रिधा के मुताबिक हम आर्टिस्ट हैं और लोग हमें पर्दे पर देखते हैं. फैंस हमारे काम की तारीफ भी करते हैं. ऐसे में अगर शरद आर्थिक तंगी से गुजरने के बावजूद मदद मांगने से नहीं डरते, तो दूसरे लोगों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए. त्रिधा का मानना है कि शरद इस मामले में एक अच्छी मिसाल पेश कर रहे हैं. वायरल हुआ था शरद कपूर का वीडियो हाल ही में शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस इमोशनल वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई थी. शरद ने बताया था कि वह पिछले दो से तीन साल से बिस्तर पर हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के अपने सीनियर साथियों से मदद मांगी थी, ताकि वह एक बार फिर से अपने करियर को पटरी पर ला सकें और काम शुरू कर सकें. नेहा धूपिया भी हुई थीं इमोशनल Advertisementत्रिधा चौधरी से पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शरद कपूर के हालात पर दुख जताया था. आईएएनएस से बात करते हुए नेहा ने कहा था कि जब आप इस तरह के वीडियो देखते हैं, तो दिल वाकई दुखी हो जाता है और इंसान अंदर तक इमोशनल हो जाता है. नेहा के मुताबिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक ऐसा प्रोफेशन है, जो आर्टिस्ट की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है. एक बार इस दुनिया से जुड़ने के बाद इससे दूर होना आसान नहीं होता. उन्होंने उम्मीद जताई कि हर कोई हमेशा अच्छा करे और किसी को भी ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 16:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

