राष्ट्रवाणी: वीवो अपने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 7 की तैयारी कर रहा है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और स्लिम डिजाइन होगा। यह फोन 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित क्वालकॉम और मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आ सकता है और अगले साल चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Vivo का नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन जल्द आएगा, बेहतर परफॉर्मेंस और बुक-स्टाइल स्लिम डिजाइन भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, Vivo X Fold 6 लॉन्च किया था। अब कंपनी बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और स्लिम डिजाइन में नया फोल्ड फोन लेकर आने की तैयरी में है।
जी हां, Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 7 को लेकर अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस के लिए Qualcomm और MediaTek के नए फ्लैगशिप प्रोसेसर की टेस्टिंग कर रही है। खास बात है कि इसमें 2nm टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
फोन में पुराने बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन देखने को मिलेगा। टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि वीवो अपने नए फोल्डेबल डिवाइस के लिए तीन चिपसेट ऑप्शन पर विचार कर रही है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9600 प्रो, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 (SM8950) या फिर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 देखने को मिल सकता है।
ये सभी प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी किसी प्रोसेसर को कन्फर्म नहीं किया है। टिप्स्टर का कहना है कि प्रोसेसर का चुनाव उसकी कीमत पर भी डिपेंड कर सकता है।
फिलहाल MediaTek का Dimensity 9600 प्रो, क्वालकॉम के ऑप्शंस से महंगा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X Fold 7 में कंपनी रेगुलर बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन दे सकती है। इसमें पुराने मॉडल की तरह कवर डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिल सकता है।
इसका मतलब है कि कंपनी अपने फोन को ज्यादा चौड़ा बनाने के बजाय मौजूदा डिजाइन के साथ जा सकती है। वीवो ने अभी कन्फर्म नहीं किया है कि X Fold 7 कब आएगा, लेकिन उम्मीद है कि ये फोन अगले साल चीन में दस्तक दे सकता है। कीमत को लेकर भी फिलहाल जानकारी नहीं है।
इस बार कंपनी ने Vivo X Fold 6 को भारत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 2,19,999 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में नया मॉडल भी इसी प्राइस रेंज में आ सकता है।

