राष्ट्रवाणी: सुखोई के लिए अस्त्र बना रहा भारत, रूसी R-37M की खरीद कबाब में हड्डी तो नहीं?सुखोई SU-30MKI के लिए स्वदेशी अस्त्र बना रहा भारत, रूसी R-37M की खरीद कहीं कबाब में हड्डी तो नहीं?Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 04:46 ISTWhy India needs R-37M alongside Astra Mk2: वायुसेना के सुखोई फाइटर जेट के लिए रूसी आर-37एम मिसाइल खरीदने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से काफी तेज है. बहस इस बात पर है कि जब स्वदेशी अस्त्र एमके-2 पर तेजी से काम हो रहा है तो फिर रूसी मिसाइल को खरीदना आत्मनिर्भर भारत के अभियान में रोड़ा नहीं माना जाएगा. 200 किलोमीटर रेंज वाली अस्त्र लड़ाकू विमान को फुर्तीली मारक क्षमता देती है. उधर, मैक-6 स्पीड वाली आर-37एम 400 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती हैसुखोई और और एडवांस बनाने की तैयारी में सरकार है. (PTI)हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई कि वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों को रूस की एयर टू एयर मिसाइल आर-37एम से लैस करने पर विचार कर रही है. इन खबरों के बाद रक्षा और रणनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई. आलोचकों का तर्क है कि जब भारत अपने स्वदेशी अस्त्र एमके-2 पर तेजी उसे काम कर रहा है तो फिर ऐसे में विदेशी मिसाइल को इम्पोर्ट कर आत्मनिर्भर भारत के अभियान पर डेंट नहीं मारेगा. हालांकि ऐसा नहीं है. आधुनिक हवाई युद्ध की बारीकियों को समझें तो दोनों मिसाइलों को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी मानना बड़ी भूल होगी. अलग-अलग युद्धक्षेत्र के लिए बने स्पेशल वेपन यहां ये जानना जरूरी है कि आर-37एम और अस्त्र एमके-2 एक ही काम के लिए बने दो विकल्प नहीं हैं. दोनों अलग भूमिका के लिए तैयार विशेष हथियार हैं. एडवांस युद्ध केवल दो लड़ाकू विमानों के आमने-सामने की भिड़ंत तक सीमित नहीं है. इसमें दुश्मन के बड़े और धीमी गति से उड़ने वाले सहायक विमान जैसे एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS), हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों की बेहद अहम भूमिका होती है. ये विमान आसमान में आंख की तरह काम करते हैं. अगर आप दुश्मन के AWACS विमान को मार गिराते हैं तो उसके पूरे लड़ाकू बेड़े को प्रभावी ढंग से अंधा किया जा सकता है. अस्त्र एमके-2 है फुर्तीला फाइटर-किलर स्वदेशी अस्त्र एमके-2 भारतीय वायुसेना की भविष्य की हवाई युद्ध रणनीति की रीढ़ है. उन्नत डुअल-पल्स रॉकेट मोटर से लैस यह मिसाइल बेहद फुर्तीली इंटरसेप्टर है, जिसे विशेष रूप से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों का शिकार करने के लिए बनाया गया है. इसकी तेज रफ्तार और अत्यधिक पैंतरेबाजी की क्षमता इसे स्थानीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने और दुश्मन के जेट्स को करीब आने से पहले ही नष्ट करने के लिए आदर्श बनाती है. सामरिक स्तर पर फाइटर-टू-फाइटर मुकाबले में अस्त्र एमके-2 भारत को स्पष्ट बढ़त दिलाती है. रूसी R-37M आसमान का हाइपरसोनिक स्नाइपर दूसरी ओर रूसी आर-37एम एक बिल्कुल अलग श्रेणी का हथियार है. 500 किलोग्राम से अधिक वजन और 60 किलोग्राम के विनाशकारी वारहेड के साथ यह मिसाइल इतनी भारी और बड़ी है कि डॉगफाइट में फुर्तीले लड़ाकू विमानों का पीछा नहीं कर सकती. इसके बजाय, इसे एक एक्सट्रीम-रेंज स्नाइपर के रूप में डिजाइन किया गया है. मैक-6 (ध्वनि की गति से छह गुना) की हाइपरसोनिक रफ्तार पकड़ने वाली यह मिसाइल 400 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के भारी सहायक विमानों और रडार प्लेन को तबाह करने में सक्षम है. सुखोई Su-30MKI बनेगा सबसे घातक प्लेटफॉर्म भारतीय रक्षा योजनाकारों के लिए अपने प्रमुख फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI को इन दोनों मिसाइलों से लैस करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. Su-30MKI एक भारी एयर सुपीरियरिटी फाइटर है, जिसकी संरचना इतनी मजबूत है कि वह लंबी गश्त के दौरान भारी-भरकम R-37M को ले जा सकता है और साथ ही आत्मरक्षा के लिए कई अस्त्र एमके-2 मिसाइलें भी ढो सकता है. दोनों सिस्टम के इंटीग्रेशन से वायुसेना को दो-स्तरीय मारक क्षमता मिलेगी. पायलट दुश्मन की सीमा के काफी भीतर मौजूद रडार विमानों को नष्ट करने के लिए R-37M दाग सकते हैं जबकि करीब आने की कोशिश करने वाले दुश्मन फाइटर्स को अस्त्र एमके-2 की बौछार से रोका जा सकता है. स्वदेशी कार्यक्रम को मिलेगी सुरक्षा विशेष अभियानों के लिए आर-37एम की खरीद भारत के आत्मनिर्भरता अभियान को कमजोर नहीं करती बल्कि यह अस्त्र कार्यक्रम को सुरक्षा प्रदान करती है. इससे भारतीय वैज्ञानिकों पर अस्त्र एमके-2 के डिजाइन को अत्यधिक लंबी दूरी के सहायक विमानों को मार गिराने के लिए खींचने का दबाव नहीं रहेगा. वे पूरी तरह से इसे एक बेजोड़ और बड़े पैमाने पर उत्पादित होने वाले फाइटर-किलर के रूप में निखारने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे. भारतीय आसमान की सुरक्षा के लिए R-37M की भारी मारक क्षमता और अस्त्र एमके-2 की सामरिक फुर्ती का मेल एक व्यावहारिक और बेहद आवश्यक कदम है.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 04:46 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

