राष्ट्रवाणी: अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरीAgriculture: अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:20 ISTJhunjhunu Fertilizer Distribution System: झुंझुनूं जिले में खाद वितरण की व्यवस्था 25 नवंबर से बदलने जा रही है. अब किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए दुकानों के बाहर घंटों कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा. कृषि विभाग एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) एप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू कर रहा है. किसान मोबाइल पर आसपास की खाद दुकानों में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी लेकर अपनी पसंद की दुकान से बुकिंग कर सकेंगे. बुकिंग के बाद 48 घंटे के भीतर खाद प्राप्त करना होगा. एक हेक्टेयर जमीन वाले किसान को कृषि सीजन में पांच बैग यूरिया और तीन बैग डीएपी देने का प्रावधान है. जिन किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ई-मित्र केंद्र से आधार कार्ड की मदद से बुकिंग करा सकेंगे. नई व्यवस्था से खाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और कालाबाजारी पर अंकुश लगने की उम्मीद है. झुंझुनूं. खाद लेने के लिए दुकानों और वितरण केंद्रों के बाहर घंटों कतार में खड़े रहने वाले किसानों को अब राहत मिलने वाली है. 25 नवंबर से जिले में खाद वितरण की व्यवस्था बदलने जा रही है. अब किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए पहले मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. इसके बाद किसान अपनी पसंद की दुकान से 48 घंटे के भीतर खाद प्राप्त कर सकेंगे. खास बात यह है कि किसान घर बैठे ही पता कर सकेंगे कि उनके आसपास किस दुकान पर खाद उपलब्ध है. इससे खाद के लिए दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में लगने की परेशानी कम होगी. कृषि विभाग की ओर से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने और खाद की उपलब्धता की सही जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) एप आधारित व्यवस्था शुरू की जा रही है. प्रदेश के 18 जिलों में यह प्रणाली 20 नवंबर से लागू हो चुकी है. अब झुंझुनूं सहित अन्य 23 जिलों में 25 नवंबर से इसके जरिए खाद की बिक्री शुरू होगी. गैस सिलेंडर की तरह होगी खाद की बुकिंग नई व्यवस्था में किसानों को अपने स्मार्टफोन में एफएफएस एप डाउनलोड करना होगा. एप में अपना क्षेत्र दर्ज करने के बाद आसपास के खाद विक्रेताओं की सूची दिखाई देगी. जिन दुकानों पर खाद उपलब्ध होगा, उनके सामने हरे रंग का संकेत नजर आएगा. किसान उपलब्धता देखकर अपनी सुविधा के अनुसार दुकान का चयन कर यूरिया या डीएपी की बुकिंग कर सकेंगे. यानी अब खाद की उपलब्धता जानने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बुकिंग के बाद 48 घंटे के अंदर लेना होगा खाद ऑनलाइन बुकिंग पूरी होने पर किसान को क्यूआर कोड या बुकिंग नंबर मिलेगा. इसे चयनित खाद विक्रेता को दिखाकर 48 घंटे के भीतर खाद लेना होगा. उर्वरक की मात्रा किसान की कृषि भूमि और निर्धारित पात्रता के आधार पर तय होगी. उदाहरण के तौर पर एक हेक्टेयर कृषि भूमि वाले किसान को कृषि सीजन में पांच बैग यूरिया और तीन बैग डीएपी मिल सकेंगे. किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद एक साथ या अलग-अलग समय पर भी प्राप्त कर सकेंगे. स्टॉक से लेकर बिक्री तक ऑनलाइन निगरानी डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद खाद के स्टॉक, बिक्री और वितरण का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होगा. इससे विभाग को यह पता रहेगा कि किस दुकान पर कितना खाद उपलब्ध है और कितना वितरित किया जा चुका है. किसानों को भी पहले से उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी. माना जा रहा है कि इससे खाद की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक भीड़ भी कम होगी. स्मार्टफोन नहीं है तो ई-मित्र से कराएं बुकिंग जिन किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे किसान नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड की सहायता से खाद की बुकिंग करा सकेंगे. इसके लिए फार्मर आईडी अथवा आधार कार्ड, कृषि भूमि का विवरण और बोई गई फसल की जानकारी आवश्यक होगी. यदि किसान खुद खाद लेने नहीं जा सकता है तो वह अपने प्रतिनिधि को भी अधिकृत कर सकेगा. इसके लिए प्रतिनिधि का नाम, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा. कृषि विभाग झुंझुनूं के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहन दादरवाल ने बताया कि 25 नवंबर से जिले में एफएफएस एप के माध्यम से खाद की बुकिंग शुरू होगी. इससे किसानों को कतारों में लगने से राहत मिलेगी और उर्वरक वितरण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Jhunjhunu,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:20 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

