राष्ट्रवाणी: Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगलPushkar Mela: पुष्कर मेले में पहली बार होगा दंगल, देसी-विदेशी पहलवान दिखाएंगे दम, विजेताओं को मिलेंगे 21 हजार रुपयेReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 16:06 ISTPushkar Mela 2026: अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले 2026 में पहली बार राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है. पुष्कर मेला मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में देशी और विदेशी पहलवान अपनी ताकत दिखाएंगे. राजस्थान के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसमें पुष्कर मेला कुमार, पुष्कर मेला केसरी और महिला किशोरी कुश्ती का आयोजन होगा. ख़बरें फटाफटपुष्कर मेले में पहली बार होगा भव्य दंगलअजमेर: विश्व प्रसिद्ध ‘अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026’ इस बार धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक खेलों के रोमांच का भी गवाह बनने जा रहा है. मेले के इतिहास में पहली बार राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है. पुष्कर मेला मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर खेल प्रेमियों और मेलार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक कुश्ती कला को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रोत्साहित करना और मेले में आने वाले पर्यटकों को भारतीय मिट्टी के खेल से रूबरू कराना है. मेला मैदान में इसके लिए मिट्टी का अखाड़ा तैयार किया गया है, जहां पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है. देसी-विदेशी पहलवानों के बीच होगा रोचक मुकाबला इस ऐतिहासिक दंगल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न केवल स्थानीय पहलवान, बल्कि देसी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच भी रोचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिलेंगे. सात समंदर पार से पुष्कर मेला देखने आए विदेशी पर्यटक भी भारतीय पहलवानों के साथ अखाड़े में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा. इसके साथ ही, राजस्थान के अलग-अलग जिलों से चुनिंदा और दिग्गज कुश्ती खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं. प्रदेशभर के पहलवानों की मौजूदगी से इस प्रतियोगिता का स्तर बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होने की संभावना है. Advertisement ‘पुष्कर मेला केसरी’, ‘पुष्कर मेला कुमार’ और महिला वर्ग को बढ़ावा राजस्थान कुश्ती संघ द्वारा इस प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है, ताकि हर आयु और वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके. इस दौरान ‘पुष्कर मेला केसरी’, ‘पुष्कर मेला कुमार’ और महिला वर्ग को बढ़ावा देने के लिए ‘पुष्कर महिला किशोरी’ जैसे प्रतिष्ठित खिताबों के लिए कड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. पुष्कर मेले की रौनक में चार चांद लगाएगा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजकों की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कारों की भी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. विभिन्न श्रेणियों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 21 हजार रुपये, 11 हजार रुपये, 7100 रुपये और 5100 रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन निश्चित रूप से पुष्कर मेले की रौनक में चार चांद लगाएगा.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 15:59 ISTऔर पढ़ें

