राष्ट्रवाणी: Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवकPushkar Mela:10 हजार से ज्यादा पशु पहुंचे पुष्कर, 4 लाख में बिका सबसे महंगा घोड़ा; 70 हजार का ऊंट भी बिकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:09 ISTPushkar Pashu Mela 2026: अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में रवन्ना कटने के साथ ही पशुपालकों के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है, हालांकि पशुओं की खरीद-बिक्री अभी भी जारी है. मेले में अब तक कुल 10 हजार 88 पशुओं की आवक हुई है, जिनमें 3516 ऊंट और 6304 घोड़े शामिल हैं. अब तक 452 अश्व सहित 498 पशु बिक चुके हैं. मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार के अनुसार, सबसे महंगा घोड़ा 4 लाख और ऊंट 70 हजार रुपये में बिका है. खास बात यह है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार ऊंटों की आवक दोगुनी दर्ज की गई है. ख़बरें फटाफट पुष्कर: अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में आयोजित हो रहे विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में रवन्ना कटने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब पशुओं और पशुपालकों के अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है. हालांकि, मेले के अंतिम चरणों में होने के बावजूद दूर-दराज के क्षेत्रों से कई पशुपालक अभी भी अपने पशुओं को लेकर मेला मैदान में पहुंच रहे हैं. इस वजह से मेले में पशुओं की खरीद-बिक्री का कारोबार लगातार जारी है और पशु हाट की रौनक अभी भी बरकरार बनी हुई है. पशुपालन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में अब तक कुल 10 हजार 88 पशुओं की आवक दर्ज की जा चुकी है. इस कुल संख्या में 3 हजार 516 ऊंट और 6 हजार 304 घोड़े प्रमुख रूप से शामिल हैं, जबकि शेष अन्य प्रजातियों के पशु मेले में पहुंचे हैं. व्यापार की बात करें तो मेले में अब तक 452 अश्व वंश सहित कुल 498 पशुओं की विधिवत खरीद-बिक्री हो चुकी है. पशुपालकों और व्यापारियों के बीच हो रहे इन सौदों से मेले में आर्थिक गतिविधियां तेजी से चल रही हैं. 4 लाख का घोड़ा और 70 हजार का ऊंट बना आकर्षण मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने मेले की व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पुष्कर पशु मेले में बेहतरीन नस्ल के पशुओं को शानदार दाम मिल रहे हैं. अब तक के सौदों में सबसे महंगा घोड़ा 4 लाख रुपये की कीमत में बिका है, वहीं सबसे महंगा ऊंट 70 हजार रुपये में खरीदा गया है. डॉ. परिहार ने स्पष्ट किया कि रवन्ना कटने के बाद अधिकांश पशुपालक अपने पशुओं के साथ वापसी कर रहे हैं, लेकिन मेले में नए पशुओं के आने और खरीद-फरोख्त का दौर अभी भी थमा नहीं है. पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी हुई ऊंटों की आवक इस बार के पुष्कर मेले की सबसे सकारात्मक बात राज्य पशु ऊंट की संख्या में आया बड़ा उछाल है. मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पुष्कर मेले में ऊंटों की आवक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, जो चिंता का विषय था. लेकिन इस बार पशुपालकों में खासा उत्साह देखा गया है और ऊंटों की आवक में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है. पिछले सालों में ऊंटों की संख्या में जो कमी आई थी, इस बार उस आंकड़े को न केवल पार कर लिया गया है, बल्कि पिछले वर्षों की तुलना में ऊंटों की आवक दोगुनी दर्ज की गई है. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Pushkar,Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:09 ISTऔर पढ़ें

