राष्ट्रवाणी: फोन में RAM कम है तो भी खेल सकेंगे बैटल रॉयल गेम, 10 दिसंबर को आ रहा BGMI AirBGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और एक्सक्लूसिव रिवॉर्डWritten by:Powered by :Last Updated:November 22, 2026, 12:16 ISTKrafton भारत में BGMI Air को 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च करने जा रहा है. यह नया बैटल रॉयल गेम कम RAM और कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन पर भी खेलने के लिए तैयार किया गया है. Android में करीब 1GB और आईफोन में 1.8GB डाउनलोड साइज वाले इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जानें लॉन्च डेट, रिवॉर्ड्स, बीटा टेस्टिंग और मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स.ख़बरें फटाफटBGMI Air में मिलेगा Erangel मैप और 100 खिलाड़ियों वाला मैच, जानें पुराने BGMI यूजर्स को क्या होगा फायदाBGMI खेलने का शौक रखने वाले उन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा RAM या दमदार प्रोसेसर नहीं है. Krafton भारत में BGMI Air नाम से एक नया बैटल रॉयल गेम लाने जा रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान करने के साथ ही Android और आईफोन यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है. यह गेम कम स्टोरेज और कम पावर वाले फोन पर भी बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. Krafton ने कन्फर्म किया है कि BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा. यह गेम Android और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. यानी दोनों तरह के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स एक ही दिन से इसे खेल सकेंगे. गेम के App स्टोर पेज पर दो सब्सक्रिप्शन प्लान भी दिखाए गए हैं. इनमें 89 रुपये प्रति महीने और 449 रुपये का प्लान शामिल है. इन प्लान के तहत यूजर्स को बोनस UC, वाउचर, क्रेट कूपन और कुछ एक्सक्लूसिव फायदे मिलने की बात कही गई है. Android और आईफोन में कितना होगा डाउनलोड साइज?
AdvertisementBGMI Air की सबसे खास बात इसका कम डाउनलोड साइज है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इसका साइज करीब 1GB और आईफोन में लगभग 1.8GB बताया गया है. कम साइज होने के बावजूद गेम में BGMI जैसा बैटल रॉयल अनुभव देने का दावा किया जा रहा है. इसमें एक मैच में 100 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे और मशहूर Erangel मैप भी मिलेगा. इसके अलावा, जिन खिलाड़ियों का पहले से BGMI अकाउंट है, वे अपना सामान यानी सप्लाई BGMI Air में भी आगे ले जा सकेंगे. BGMI Air के प्री-रजिस्ट्रेशन पर मिलेंगे ये रिवॉर्ड Krafton ने भारत में BGMI Air के प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर के जरिए गेम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. गेम के आधिकारिक Instagram पेज के मुताबिक, प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को 10 Premium Crate Coupons, Glorious Celebration Avatar Frame और Labyrinth Scale – M24 गन जैसे रिवॉर्ड मिलेंगे. BGMI Air चलाने के लिए कितनी RAM जरूरी?
कंपनी ने गेम के लिए कुछ शुरुआती सिस्टम जरूरतों की जानकारी भी दी है. आईफोन में इसे चलाने के लिए iOS 13 या उससे नया वर्जन होना जरूरी है. वहीं एंड्रॉयड फोन में कम से कम 1.5GB RAM और Adreno 306 या इससे बेहतर GPU होना चाहिए. हालांकि, Krafton ने अभी Android के जरूरी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 25 नवंबर से शुरू होगी ओपन बीटा टेस्टिंग BGMI Air को लॉन्च से पहले आजमाने का मौका भी मिलने वाला है. गेम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग 24 नवंबर तक चलेगी. इसके बाद 25 नवंबर से ओपन बीटा टेस्टिंग शुरू होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ओपन बीटा टेस्टिंग Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए होगी या सिर्फ Android पर उपलब्ध रहेगी.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 12:16 IST

