राष्ट्रवाणी: Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसीPushkar Mela 2026: सिर पर मटका रख दौड़ीं 4 देशों की महिलाएं, विदेशी सैलानियों को पछाड़ राजस्थान की बेटियों ने मारी बाजीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:20 ISTPushkar Mela 2026 Competitions: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के छठे दिन देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए मटका दौड़ और चेयर रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय महिलाओं ने विदेशी प्रतिभागियों को पछाड़कर बाजी मारी. मटका दौड़ में चूरू की नैनादेवी प्रथम, पाली की शारदा द्वितीय और जोधपुर की कोमल तृतीय रहीं. वहीं चार देशों की विदेशी और 18 भारतीय महिलाओं के बीच हुई चेयर रेस में जयपुर की सीए शोभित जैन पहले, चूरू की मैना दूसरे और नोएडा की मनु सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं. मेले में राजस्थानी संस्कृति देखने भारी भीड़ उमड़ रही है. ख़बरें फटाफटPushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में मटका दौड़ और चेयर रेस की धूम, विदेशी सैलानियों को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीती बाजीपुष्कर: अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में आयोजित हो रहे विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पारंपरिक, ऐतिहासिक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है. राजस्थानी संस्कृति की अनूठी झलक और रोमांचक पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आनंद लेने के लिए मेला मैदान में देशी और विदेशी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मेले के छठे दिन पर्यटन विभाग और मेला प्रशासन की ओर से देशी और विदेशी पर्यटकों के मनोरंजन व सहभागिता के लिए मटका दौड़ और चेयर रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मेला मैदान में आयोजित पारंपरिक मटका दौड़ प्रतियोगिता दर्शकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. सिर पर पानी से भरा मटका रखकर संतुलन बनाते हुए दौड़ने की इस कठिन प्रतियोगिता में देशी और विदेशी महिला प्रतिभागियों ने पूरा दमखम दिखाया. कड़े मुकाबले के बीच भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले, दूसरे और तीसरे तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता में चूरू की नैनादेवी ने सबसे तेज दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, पाली की शारदा दूसरे स्थान पर और जोधपुर की कोमल तीसरे स्थान पर विजेता रहीं. चेयर रेस में भी विदेशियों पर भारी पड़ीं भारतीय महिलाएं मटका दौड़ के साथ ही पुष्कर मेला मैदान में संगीत की धुनों के बीच रोमांचक चेयर रेस (म्यूजिकल चेयर) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष चेयर रेस में चार अलग-अलग देशों से आई विदेशी महिला पर्यटकों ने भाग लिया. इनके साथ ही राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 18 भारतीय महिलाएं भी मैदान में उतरीं. इस मुकाबले में भी भारतीय महिलाओं ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से विदेशी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया. रोमांचक फाइनल में इन्होंने मारी बाजी विभिन्न गानों की धुन पर अंतिम चरण तक चले इस दिलचस्प मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और सैलानी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों में जयपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट शोभित जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चूरू की मैना दूसरे स्थान पर और नोएडा निवासी मनु सक्सेना तीसरे स्थान पर विजेता रहीं. मेले में हो रहे इन पारंपरिक खेलों और रंगारंग आयोजनों के अद्भुत दृश्य सैलानियों के लिए यादगार बन रहे हैं. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:20 ISTऔर पढ़ें

