राष्ट्रवाणी: राधे-राधे, कमल खिला दे… भाजपा का चुनावी नारा, सपा को पसंद नहीं आ रहाराधे-राधे, कमल खिला दे… भाजपा का चुनावी नारा, सपा को पसंद नहीं आ रहा, कांग्रेस का भी पलटवारEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 05:41 ISTउत्तर प्रदेश में मथुरा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सियासत तेज हो गई है. इस बीच पार्टी की तरफ से एक चुनावी नारा दिया गया है, जिसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है.मथुरा को लेकर बीजेपी का चुनावी नारा.(फाइल फोटो)लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मथुरा के मुद्दे पर इस कदर मुखर हो गई है कि अब सियासी नारा भी जारी कर दिया है. वहीं अब इस नारे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, ‘विदाई के समय भी कहते हैं राधे-राधे. इस बार जनता बीजेपी की शानदार विदाई करेगी.’ भाजपा प्रवक्ता एस. एन. सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘सनातन परंपरा को न जानने वाले मौसमी हिंदू ऐसे बयान दे रहे. राधे-राधे’ परमात्मा और श्रीकृष्ण के प्रति अभिवादन व प्रेम का प्रतीक है. विरासत में कुर्सी मिल सकती है बुद्धि नहीं. इसी ‘राधे-राधे’ के दम पर 2027 में 2022 से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा.’ भाजपा के नारे पर क्या बोली कांग्रेस इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा, ‘अयोध्या में इनका सब कुछ समाप्त हो गया, तो अब इन्होंने नया सहारा ढूंढ़ा है. अब मथुरा में वो गलती मत करना, जो अयोध्या और काशी में लोगों ने की है. सतुआ बाबा पीठ के प्रमुख जगतगुरु महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बयानों पर कहा, “मैं कहना चाहता हूं, यहां भारत में जन्म लेने वाला व्यक्ति भगवान में भेद नहीं करा सकता है. राम भी कृष्ण हैं, कृष्ण ही राम हैं. एक-दूसरे का एक ही स्वरूप हैं और भाषणों से जो न राम को जानते हैं, न कृष्ण को जानते हैं. उनके भाषणों से इस भारत के सनातनियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.” क्या है बीजेपी का नारा दरअसल, इस वक्त सूबे की सियासत धीरे-धीरे मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहे विवादों पर केंद्रित हो गई है. एक तरफ जहां बीजेपी समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया अखिलेश यादव को खुलेआम चुनौती दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव इस मुद्दे को दरकिनार कर पीडीए की बात कर रहे हैं. बीजेपी के साथ-साथ सूबे के साधु-संत भी मथुरा के मुद्दे पर अग्रसर हो गए हैं. यही वजह है कि बीजेपी ने राधे-राधे, कमल खिला दे का नारा दिया है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 05:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

