राष्ट्रवाणी: ₹90000000 के 50 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में हर तरफ मिठास₹90000000 के 5000000 रसगुल्ले, अनंत सिंह की बिटिया शिवांगी की शादी में हर तरफ मिठास, खाते-खाते थक जाएंगे मेहमानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:20 ISTAnant Singh Daughter Shivangi Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं. दिल्ली-NCR के बाजार भाव से इनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बैठती है. 25 नवंबर को होने वाली इस शादी में 4 लाख मेहमानों के पहुंचने का दावा है. गुलाब जामुन, काला जामुन से लेकर घुड़दौड़ और थार के इनाम तक, शादी की हर तैयारी खास है.काला जामुन बनाने शुरू किए जा चुके हैं.पटनाः बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. शादी की तैयारियां ऐसी हैं कि खाने-पीने से लेकर मेहमानों के मनोरंजन तक हर चीज खास रखी जा रही है. 25 नवंबर को बाढ़ के नदावां स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव में होने वाली इस शादी में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है. मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं. लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा 50 लाख रसगुल्लों की हो रही है. बताया जा रहा है कि 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं. इनकी बाजार में कीमत होश उड़ाने वाली है. 50 लाख रसगुल्ले, कीमत करीब 9 करोड़ रुपये शादी में मेहमानों के लिए 50 लाख रसगुल्ले बनाने की बात कही जा रही है. अगर दिल्ली-NCR के बाजार भाव को आधार मानें तो एक रसगुल्ले की कीमत करीब 12 से 18 रुपये होती है. 18 रुपये प्रति पीस के हिसाब से 50 लाख रसगुल्लों की कीमत 9 करोड़ रुपये होगी. हालांकि, यह बाजार भाव के आधार पर लगाया गया अनुमान है. शादी में रसगुल्लों को तैयार करने की वास्तविक लागत अलग हो सकती है. शादी के पंडाल में मिठाई बनाने का काम भी शुरू हो गया है. शनिवार की रात से ही कारीगर गुलाब जामुन और काला जामुन बनाने में जुट गए हैं. बड़ी संख्या में कारीगरों को इस काम में लगाया गया है. घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार शिवांगी की शादी में सिर्फ पकवान ही आकर्षण नहीं होंगे. मेहमानों के मनोरंजन के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है. इसके लिए कई राज्यों से घोड़े नदावां पहुंच चुके हैं. प्रतियोगिता 25 नवंबर को होगी. इसमें जीतने वाले घुड़सवार को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी. इसके लिए अलग मैदान भी तैयार किया गया है. Advertisement 4 लाख मेहमानों के लिए शाही इंतजाम अनंत सिंह ने शादी में करीब 4 लाख लोगों के आने की बात कही है. मेहमानों के लिए कई एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. VIP मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर से आने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके लिए समारोह स्थल के आसपास हेलीपैड बनाए जा रहे हैं. बेटी की शादी में अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर और BMW कार भी उपहार में देने वाले हैं. कुल मिलाकर इस शादी में मिठाई, पकवान, घुड़दौड़ और महंगे तोहफों की खूब चर्चा हो रही है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 11:17 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

