राष्ट्रवाणी: किताबें पढ़ना चाहते हैं लेकिन वक्त नहीं मिलता? इन 5 Tips से बनाएं रीडिंग हैबिटकिताबें पढ़ना चाहते हैं लेकिन नौकरी के साथ वक्त नहीं मिलता? इन 5 टिप्स से बनाएं रीडिंग हैबिटWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:18 ISTHow to Read Books With Full Time Job: 9 से 5 की फुल टाइम जॉब और थकान के बीच किताबें पढ़ने का वक्त नहीं मिल पाता?
अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है तो इसके लिए अलग से सुबह 5 बजे उठने की जरूरत नहीं है. जानिए 5 बिल्कुल आसान और प्रैक्टिकल तरीके, जिनसे आप बिजी लाइफस्टाइल में भी रोज किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं.Reading Habits for Busy Professionals: वर्किंग प्रोफेशनल्स किताबें पढ़कर मन शांत कर सकते हैंनई दिल्ली (Reading Habits). किताबें पढ़ने का शौक है लेकिन फुल टाइम जॉब के साथ मुश्किल लगता है?
बिजी प्रोफेशनल्स को टाइम मैनेजमेंट की सलाह खूब मिलती है. लेकिन सलाह देने वाले भूल जाते हैं कि दिनभर ईमेल्स, मीटिंग्स और लैपटॉप के बीच रहने के बाद दिमाग थक चुका होता है और किताब उठाने की हिम्मत ही नहीं बचती. हालांकि कई प्रोफेशनल्स हर महीने कई किताबें पढ़ लेते हैं. इसके लिए वे बस पढ़ने के तरीके को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के हिसाब से ढाल लेते हैं. किताबें पढ़ने का शौक होना और उन्हें सचमुच पढ़ पाना, आज के कॉर्पोरेट कल्चर में 2 अलग बातें हो गई हैं. शेल्फ पर रखी नई किताबें हमें रोज चिढ़ाती हैं और हम खुद को कोसते रहते हैं कि वक्त ही नहीं मिलता. असल समस्या समय की कमी नहीं, बल्कि हमारे दिमाग में बनी ‘रीडिंग’ की परफेक्ट तस्वीर है. हमें लगता है कि पढ़ने के लिए एक शांत कोना, हाथ में चाय का कप और खाली वक्त चाहिए. अगर आप इस भ्रम को तोड़ दें तो ऑफिस की व्यस्त दिनचर्या के बीच भी आसानी से किताबों की दुनिया में लौट सकते हैं. नौकरी के साथ किताबें कैसे पढ़ें?
आज के दौर में हर चीज ऑनलाइन है. किताबें भी फोन पर पढ़ सकते हैं. लेकिन हाथ में किताब पढ़ने का जो मजा है, वो ऑनलाइन रीडिंग में नहीं मिल सकता. कुछ लोग किताबों की हार्ड कॉपी ही पढ़ना पसंद करते हैं, बस वक्त निकाल पाना मुश्किल लगता है. कई बार हफ्तों काम का दबाव बहुत होगा और आप किताब का 1 भी नहीं पढ़ पाएंगे. इसका मतलब यह नहीं कि आप अच्छे पाठक नहीं हैं. किताबें पढ़ना रेस नहीं है, जिसे टूटने नहीं देना है. यह सुकून भरा रिश्ता है. जब भी आप लौटेंगे, किताबें इंतजार करती मिलेंगी. जानिए 5 टिप्स, जिनसे आप बिजी लाइफस्टाइल में भी रीडिंग हैबिट डेवलप कर सकते हैं: 1. आसान बनाएं ‘पढ़ने’ की परिभाषा Advertisementकिताबें पढ़नी हैं तो खुद पर से पढ़ने का दबाव खत्म करें. जरूरी नहीं कि आप एक बार में 50 पन्ने ही पढ़ें. अगर सोने से पहले सिर्फ 3 पन्ने पढ़ते हैं तो वह भी रीडिंग है. ट्रैवल करते वक्त या लंच ब्रेक में 2 पैराग्राफ पढ़ना भी मायने रखता है. इसके अलावा, ऑडियोबुक सुनना या मोबाइल पर ई-बुक पढ़ना कोई शॉर्टकट या चीटिंग नहीं है. आपका मकसद किताबों से जुड़े रहना है, न कि किसी दिखावे का नियम पूरा करना. 2. किताबों को जोड़ें पुरानी आदतों के साथ बिजी शेड्यूल में अलग से समय नहीं निकलता, बल्कि समय चुराना पड़ता है. इसे अपने रोजमर्रा के कामों से जोड़ दें. जैसे- खाना गर्म होने का इंतजार करते समय, मेट्रो या कैब में सफर करते हुए (ड्राइविंग करते समय बिल्कुल नहीं) या दोपहर के लंच के बाद 10 मिनट. सीधा सा गणित समझिए: अगर आप दिन में 20 मिनट सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते हैं तो उतनी देर में आराम से 10 पन्ने पढ़े जा सकते हैं. 3. थके हुए दिमाग को भारी किताबों से न डराएं ऑफिस में 8-9 घंटे माथापच्ची करने के बाद रात में दिमाग फिलॉसफी या मुश्किल इतिहास को समझने की हालत में नहीं होता. इसलिए अपनी एनर्जी के हिसाब से किताबें चुनें. भारी-भरकम और गंभीर किताबों को वीकेंड के लिए बचाकर रखें. सोमवार से शुक्रवार के बीच हल्की-फुल्की कहानियां, थ्रिलर, रोमांस या छोटे निबंध पढ़ें. वही किताब उठाएं, जिसे पढ़ने का सच में मन हो, न कि वह जिसे समाज ‘बेस्ट’ बताता है. 4. रात की ‘डूमस्क्रॉलिंग’ को किताब से बदलें अगर किताब पढ़ना ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट या होमवर्क जैसा लगने लगेगा तो आप उससे दूर भागेंगे. इसे दिनभर की थकान उतारने का जरिया बनाएं. रात को सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रीन पर बेवजह खबरें या रील्स देखने के बजाय सिर्फ 10 मिनट किताब पढ़ें. यह आंखों को आराम देगा, दिमाग की स्पीड धीमी करेगा और नींद भी गहरी आएगी. 5. किताबों को हमेशा अपनी पहुंच में रखें जो लोग ज्यादा पढ़ते हैं, वे कोई सुपरह्यूमन नहीं होते, बस थोड़े स्मार्ट होते हैं. वे किताबों को हर जगह रखते हैं- एक तकिये के पास, एक ऑफिस बैग में और एक फोन के ऐप में. जब किताब सामने रखी होगी तो खाली समय में आपका हाथ अपने आप उसकी तरफ जाएगा. अगर किताब अलमारी के अंदर बंद रहेगी तो थका हुआ दिमाग हमेशा मोबाइल फोन को ही चुनेगा. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 10:18 ISTऔर पढ़ें

