राष्ट्रवाणी: संकट में फर्रुखाबाद की पीढ़ियों पुरानी डलिया कारीगरी, जानें कारण संकट में फर्रुखाबाद की पीढ़ियों पुरानी डलिया कारीगरी, MP और बुंदेलखंड से लानी पड़ रही अरहर की लकड़ी, लागत बढ़ने से मुश्किल में कारीगरEdited by:Last Updated:November 22, 2026, 09:50 ISTFarrukhabad News: फर्रुखाबाद के कारीगरों की हाथों से बनी बांस और लकड़ी की डलिया कभी उनकी पहचान और रोजगार का बड़ा जरिया हुआ करती थी. कई पीढ़ियों से इस काम को कर रहे कारीगर आज बढ़ती लागत और कच्चे माल की कमी से परेशान हैं. अरहर की लकड़ी आसानी से नहीं मिलने के कारण उन्हें मध्य प्रदेश, महोबा और बुंदेलखंड जैसे इलाकों से लकड़ी मंगानी पड़ रही है. एक डलिया बनाने में करीब 50 रुपये खर्च होते हैं, जबकि इसकी बिक्री अधिकतम 75 रुपये तक हो पाती है. कारीगरों का कहना है कि महीनेभर मेहनत करने के बाद भी 3 से 5 हजार रुपये ही कमाई हो पाती है. शिवा कटियार/फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के कारीगरों की बनाई डलिया कभी घरों से लेकर खेतों तक इस्तेमाल की जाती थी. अरहल की लकड़ी से बनने वाली ये डलिया अपनी मजबूती और खास बनावट के लिए जानी जाती हैं. यहां के कई गांवों में लोग पीढ़ियों से इस काम को करते आ रहे हैं. इन डलियों की मांग दूसरे जिलों में भी है और वहां इनकी बिक्री होती है. लेकिन अब इस पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाना कारीगरों के लिए आसान नहीं रह गया है. लकड़ी महंगी मिलने और उसे दूसरे राज्यों से मंगाने में ज्यादा खर्च होने के कारण उनकी कमाई घट गई है. हालत यह है कि कई कारीगरों के लिए इस काम से परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है. कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर समेत कई गांवों में ग्रामीण अरहल की लकड़ी से डलिया बनाने का काम करते हैं. उनका कहना है कि यह काम कई पीढ़ियों से चला आ रहा है. पहले आसपास के इलाकों में अरहर की खेती ज्यादा होती थी, इसलिए डलिया बनाने के लिए लकड़ी आसानी से मिल जाती थी. लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अरहर की खेती का रकबा कम हो गया है. ऐसे में कारीगरों को मध्य प्रदेश, महोबा और बुंदेलखंड के दूसरे इलाकों से लकड़ी खरीदकर लानी पड़ती है. इससे लकड़ी की कीमत के साथ ही आने-जाने और ढुलाई का खर्च भी बढ़ जाता है. एक डलिया बनाने में 50 रुपये की लागत कारीगरों के मुताबिक, एक डलिया बनाने में करीब 50 रुपये की लागत आती है. वहीं, इसकी बिक्री अधिकतम 75 रुपये तक हो पाती है. ऐसे में मेहनत के हिसाब से उन्हें ज्यादा बचत नहीं हो पाती. दुकानदार गंगा सहाय बताते हैं कि वह महीनेभर में अधिकतम 3 से 5 हजार रुपये ही कमा पाते हैं. इतनी कम आमदनी में परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है. डलिया बनाने के लिए अरहल, बहेड़ा और शहतूत की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. कारीगरों के मुताबिक, ये लकड़ियां पतली और लचीली होने के साथ मजबूत भी होती हैं. इसी वजह से इनसे अच्छी डलिया तैयार हो जाती हैं. Advertisement दूसरे राज्यों से मंगानी पड़ती है लकड़ी दुकानदार गंगा सहाय ने बताया कि पहले के समय में इलाके में अरहर की खेती ज्यादा होती थी. इस वजह से डलिया बनाने के लिए लकड़ी आसानी से मिल जाती थी. लेकिन अब यहां आलू की खेती बढ़ने से अरहर की खेती का रकबा कम हो गया है. ऐसे में उन्हें लकड़ी खरीदने के लिए मध्य प्रदेश और चंबल क्षेत्र तक जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि बाहर से लकड़ी लाने में उसकी कीमत के साथ ट्रांसपोर्ट का किराया भी देना पड़ता है. इससे डलिया बनाने की लागत बढ़ जाती है, जबकि बिक्री से ज्यादा बचत नहीं हो पाती. इसके बावजूद वह अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Farrukhabad,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

