राष्ट्रवाणी: आज रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी जेईई मेन की विंडो, इसके बाद लगेंगे 500 रुपयेआज रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी जेईई मेन 2027 की विंडो, इसके बाद फॉर्म भरने पर देने होंगे 500 रुपयेWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:44 ISTJEE Main 2027 Session 1 Registration: जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने का आज आखिरी दिन है. जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन विंडो आज रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी. अगर आप अभी आवेदन करने से चूक जाते हैं तो 500 रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा. जेईई मेन 2027 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.JEE Main 2027 Session 1 Registration: जेईई मेन फॉर्म भरने का आज लास्ट डे हैनई दिल्ली (JEE Main 2027 Session 1 Registration). देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में एडमिशन का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आज बेहद अहम दिन है. जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आज रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है या फॉर्म अधूरा छोड़ दिया है तो देर न करें. NTA के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 13.29 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं. लेकिन करीब 2 लाख ने अभी तक फीस जमा नहीं की है. बिना फीस जमा किए आवेदन अधूरा ही माना जाएगा. सालभर की तैयारी के बाद छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है. जेईई मेन सेशन 1 फॉर्म भरने का काम आखिरी वक्त के लिए न टालें. आज रात 11:50 बजे के बाद सामान्य तरीके से रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा. फिर भी अगर कोई चूक जाता है तो 23 से 26 नवंबर के बीच 500 रुपये की लेट फीस देकर आवेदन पूरा कर सकेगा. में हुई गलतियां सुधारने के लिए 27 से 29 नवंबर तक jeemain.nta.nic.in पर करेक्शन विंडो खुलेगी. आज ही समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. लेट फीस के साथ जेईई मेन फॉर्म कब तक भर सकते हैं?
सामान्य समयसीमा निकलने के बाद उम्मीदवारों को 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन का मौका मिलेगा. इस दौरान फॉर्म भरने पर 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. ध्यान रखें कि लेट फीस के दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है. इससे पेमेंट अटकने की परेशानी हो सकती है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो खुलेगी. अगर फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि या किसी अन्य डिटेल में गलती हो गई हो तो इसी दौरान सुधार कर लें. आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान जेईई मेन 2027 सेशन 1 फॉर्म नीचे लिखे स्टेप्स से भर सकते हैं: जेईई मेन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. वहां ‘Online Application Form for JEE Main 2027 – Session 1’ लिंक पर क्लिक करें. बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉग इन कर शैक्षणिक और निजी जानकारी भरें. तय साइज में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, फीस जमा करें और आखिर में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. Advertisementनोट- रात के समय सर्वर स्लो होने या ओटीपी-पेमेंट में देरी होने का रिस्क रहता है. इसलिए दिन में ही फॉर्म पूरा कर लें और पेमेंट कन्फर्म होने का स्टेटस जरूर चेक करें. जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा कब होगी?
एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक, जेईई मेन एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर 2026 को जारी होगी. जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को डाउनलोड किए जा सकेंगे. जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी. इस बार भी परीक्षा कुल 13 भाषाओं में होगी. इनमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं. कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के मुताबिक भाषा चुन सकते हैं. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 09:44 ISTऔर पढ़ें

