राष्ट्रवाणी: 25 लाख का पैकेज भी नहीं आया काम, लड़की ने ठुकराया शादी का रिश्ता, जानें वजह 25 लाख का पैकेज भी नहीं आया काम! लड़की ने ठुकराया शादी का रिश्ता, वजह जानकर चौंक जाएंगे आपWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:41 ISTअरेंज मैरिज के लिए 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लड़के का रिश्ता आया, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. वजह थी लड़के की कुछ ऐसी अपेक्षाएं, जिनसे वह सहमत नहीं थी. आइए जानते हैं..एआई IMAGEViral Post : आज के समय में अरेंज मैरिज के लिए रिश्ता तलाशना पहले जितना आसान नहीं रह गया है. जहां पहले शादी की बातचीत में लड़के की नौकरी, कमाई, परिवार और कुंडली को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती थी, वहीं अब युवा अपनी पसंद, आजादी और जीवनशैली को भी उतनी ही प्राथमिकता देने लगे . वे केवल अच्छे पैकेज के आधार पर जिंदगी का इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी और रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. 25 लाख का सालाना पैकेज फिर भी लड़की ने कर दिया इनकार दरअसल, ट्विटर पर @Kritical_62 नाम की यूजर ने अपनी अरेंज मैरिज से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया. महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 25 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक लड़के का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया. खास बात यह थी कि उन्हें लड़के की कमाई से कोई परेशानी नहीं थी. उनका कहना था कि वह खुद भी इतनी कमाई करने की क्षमता रखती हैं. ऐसे में उनके लिए केवल मोटी सैलरी शादी के लिए हां कहने की वजह नहीं बन सकती थी. खाना बनाने से लेकर सास-ससुर के साथ रहने तक की शर्तें Advertisementमहिला के मुताबिक, इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने के पीछे कई ऐसी बातें थीं, जिनसे उनकी सोच और भविष्य की योजनाएं मेल नहीं खा रही थीं. पोस्ट में बताया गया कि लड़का चाहता था कि शादी के बाद पत्नी दिन में दो बार खाना बनाए. इसके अलावा वह अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहना चाहता था, जबकि महिला इस व्यवस्था को लेकर सहज नहीं थीं. Rejected a marriage proposal today. The guy was earning around ₹25 LPA, and I could manage the package. But the problem was that he expected me to cook twice a day and live with his parents. He was 5’8”, I noticed he might start balding in the next couple of years, and he openly admitted that he was a mumma’s boy. — Kruts (@Kritical_62) इतना ही नहीं, पोस्ट में लड़के की लंबाई 5 फीट 8 इंच होने, भविष्य में बाल झड़ने की आशंका और खुद को मां के बेहद करीब यानी ‘मम्माज बॉय’ बताने जैसी बातों का भी जिक्र किया गया. इन सभी पहलुओं को महिला ने अपने नजरिए से रिश्ते के लिए अहम माना. सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने महिला के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि शादी से पहले अपनी पसंद और सीमाएं स्पष्ट करना बिल्कुल सही है. वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि लड़के ने अपनी अपेक्षाएं पहले ही बता दी थीं, इसलिए इसमें पारदर्शिता भी दिखाई देती है. कई यूजर्स ने खाना बनाने और परिवार के साथ रहने की शर्तों पर मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखी.About the AuthorMultimedia ProducerKirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Other IndiaFirst Published :November 22, 2026, 09:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

