राष्ट्रवाणी: दो दिन में डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे रींगस, 16 स्पेशल ट्रेनों से मिली राहतरींगस जंक्शन पर दो दिन में पहुंचे डेढ़ लाख श्याम भक्त, रेलवे ने चलाईं 16 स्पेशल ट्रेनें, 12 अतिरिक्त टिकट काउंटरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:11 ISTRingas Railway Station Khatu Shyam Mela: बाबा श्याम के जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते रींगस जंक्शन पर दो दिन में करीब डेढ़ लाख यात्री पहुंचे. रेलवे ने चार दिवसीय विशेष संचालन के तहत दिल्ली व हरियाणा रूट सहित कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाईं, साथ ही 12 अतिरिक्त टिकट काउंटर और 6 एटीबीएम मशीनें लगाईं. सुरक्षा और सुविधा के लिए 100 से अधिक आरपीएफ व 40 जीआरपी जवान, 24 घंटे एंबुलेंस और हर घंटे सफाई की व्यवस्था की गई. ख़बरें फटाफट सीकर: बाबा श्याम के जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सीकर के खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बाबा के दर्शनों के लिए देशभर से भक्तों का सैलाब खाटूधाम पहुंच रहा है, जिसका सीधा असर खाटूधाम के प्रमुख प्रवेश द्वार रींगस जंक्शन पर देखने को मिला है. यहां महज दो दिनों के भीतर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे, जिससे स्टेशन परिसर पर सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भारी आवाजाही बनी रही. पूरा स्टेशन परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष रेल संचालन के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. खाटूश्यामजी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से चार दिवसीय विशेष रेल संचालन किया गया. इसके तहत कुल 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें दिल्ली शकूरबस्ती-फुलेरा, रेवाड़ी-रींगस, कुरुक्षेत्र-फुलेरा, भिवानी-जयपुर और हिसार से फुलेरा व रींगस के लिए विशेष ट्रेनें शामिल रहीं. इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्याम भक्तों को बड़ी राहत मिली और खाटूधाम पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल विकल्प उपलब्ध हो सके. 12 अतिरिक्त टिकट काउंटर और 6 एटीबीएम मशीनों से सुगम हुआ सफर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए रेलवे ने प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए, वहीं यात्रियों के बैठने और आराम करने के लिए विशेष शेड भी तैयार किए गए. टिकट वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 12 अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किए गए और छह एटीबीएम मशीनें भी लगाई गईं, जिससे यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकें. इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था भी की गई. 140 सुरक्षाकर्मी तैनात, 24 घंटे एंबुलेंस और हर घंटे सफाई व्यवस्था भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन पर 100 से अधिक आरपीएफ जवान और 40 जीआरपी कर्मियों की तैनाती की गई, साथ ही व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 20 अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ भी लगाया गया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन परिसर में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रखी गई है. वहीं, स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए, जो हर घंटे प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की सफाई कर रहे हैं. रेलवे की इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को रींगस जंक्शन पर काफी राहत मिली है. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Sikar,Sikar,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:11 ISTऔर पढ़ें

