राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): सोने से लिखी गीता पर टिकीं नजरें, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासतसोने से लिखी गीता पर टिकीं नजरें, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासतEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:10 ISTChhattisgarh News: भारत मंडपम के हॉल नंबर चार के फर्स्ट फ्लोर पर छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया गया है. यहां 16वीं शताब्दी की श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि रखी गई है. इसकी खास बात यह है कि इसमें अक्षरों को सोने से लिखा गया है. रिपोर्ट- राहुल दुबे, रायपुर/दिल्ली. छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अब देश की राजधानी दिल्ली में लोगों का ध्यान खींच रही है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कई पुरानी और दुर्लभ चीजें प्रदर्शित की गई हैं. इनमें 16वीं शताब्दी की सोने के अक्षरों में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता की पांडुलिपि खास आकर्षण बनी हुई है. आखिर इस गीता की क्या खासियत है और यहां छत्तीसगढ़ की कौन-कौन सी ऐतिहासिक धरोहरें रखी गई हैं, आइए जानते हैं. भारत मंडपम के हॉल नंबर चार के प्रथम तल पर करीब 1000 वर्गमीटर में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया गया है. यहां 16वीं शताब्दी की श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि रखी गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अक्षरों को सोने से लिखा गया है. इसकी सुंदर लिखावट और ऐतिहासिक महत्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. रामायण और आयुर्वेद की पुरानी पांडुलिपियां भी शामिल प्रदर्शनी में सिर्फ गीता ही नहीं बल्कि कई दूसरी ऐतिहासिक धरोहरें भी रखी गई हैं. इनमें वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र, रामायण के बालकांड और किष्किंधा कांड की पांडुलिपियां, राधा विनोद महाकाव्य और ज्योतिष व आयुर्वेद से जुड़ी पुरानी किताबें शामिल हैं. इसके अलावा ताड़पत्रों पर लिखी गई पांडुलिपियां भी लोगों को पुराने समय के ज्ञान और लेखन परंपरा की जानकारी दे रही हैं. इतिहासकार के संग्रह की 10 पांडुलिपियां भी प्रदर्शित आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र लोकल 18 को बताते हैं कि इस मेले में छत्तीसगढ़ शासन के पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें उनके निजी संग्रह से भी करीब 10 दुर्लभ पांडुलिपियां और दस्तावेज दिए गए हैं. इनमें छत्तीसगढ़ के राजाओं के इतिहास से जुड़ी तवारीख, स्वतंत्रता सेनानी सुंदरलाल शर्मा की हाथ से लिखी जेल पत्रिका और दौलतराव सिंधिया की मोड़ी लिपि में लिखी सनद शामिल हैं. Advertisementदेशभर के लोग देख रहे छत्तीसगढ़ की विरासत आचार्य मिश्र के अनुसार, प्रदर्शनी में रखी गई इन ऐतिहासिक चीजों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. खासकर इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग इनके बारे में जानकारी ले रहे हैं. इस प्रदर्शनी के जरिए छत्तीसगढ़ की पुरानी विरासत और इतिहास को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 22, 2026, 08:10 ISTऔर पढ़ें

