राष्ट्रवाणी: फिल्म ‘लम्हे’ का सदाबहार गीत जिसे लता मंगेशकर और इला अरुण ने गाया और श्रीदेवी पर फिल्माया गया, आज भी 35 साल बाद उतना ही लोकप्रिय है। पति के विरह में गीत गाती हैं महिलाएं गाने में मोरनी बनकर नाची थीं श्रीदेवी लता मंगेशकर और इला अरुण ने दी गाने को आवाज राजस्थानी लोक संगीत से प्रेरित है गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा में कई गाने रिलीज होते हैं और आकर चले जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं,जो वक्त के साथ कभी पुराने नहीं पड़ते और हमेशा के लिए हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं। आज आपको ऐसे ही एक सदाबहार गाने के बारे में बताएंगे जो सदियों से हमारा मनोरंजन करता आ रहा है।
ये गीत और इसके लिरिक्स इतने जबरदस्त हैं कि जैसे ही ये बजता पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘लम्हे’ (Lamhe) के गाने ‘मोरनी बागा मा बोले'(Morni Bagame Bole) की। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और इला अरुण (Ila Arun ) ने अपनी आवाज दी थी।
35 साल बाद भी इस गाने को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के समय किया गया था। इसे श्रीदेवी पर फिल्माया गया है जिसमें वो पारंपरिक राजस्थानी आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस गाने में लोक संगीत की मिठास और श्रीदेवी के शानदार डांस ने इस गाने को यादगार बना दिया।
आज भी शादी-ब्याह में इसे खूब बजाया जाता है। इस गाने की सबसे खास बात ये है कि यह राजस्थानी लोक संगीत और ‘मांड’ शैली से प्रेरित है, जिसमें श्रीदेवी पर फिल्माए गए दृश्यों के साथ विरह और प्रेम की भावना को दिखाया गया है। गाने की शुरुआत में इला अरुण जो राजस्थानी पंक्तियां गाती हैं—”म्हारे हिवड़े में बग गई रे कटार रे, मोरिया अछो रे बोल्यो रे ढलती रात मा।” उसका गहरा भावार्थ है।
इसका अर्थ है कि “आधी रात को जब मोर बोलता है, तो उसकी आवाज मेरे दिल में कटार की तरह चुभती है। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और शिव-हरि ने इसका संगीत दिया था। आज यह गाना भले ही शादियों और संगीत समारोहों की शान है, लेकिन मूल रूप से यह राजस्थान की बंजारा जनजाति का एक सदियों पुराना विरह गीत है।
जब बंजारा पुरुष व्यापार के लिए लंबे समय तक घर से दूर रहते थे, तब महिलाएं रात के सन्नाटे में अपने पतियों के इंतजार और तड़प को व्यक्त करने के लिए यह गीत गाती थीं।

