राष्ट्रवाणी: अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानीअनंत सिंह बेटी की शादी से पहले हुए दुखी, बोले- सारी तैयारियों पर फिर गया पानी, जानिए क्या है वजह?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:57 ISTAnant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी में 4 लाख मेहमानों के आने की बात है. लेकिन शादी से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ कि अनंत सिंह के चेहरे पर मायूसी छा गई?
खुद उन्होंने News18 से बातचीत में इसकी वजह बताई.बेटी की शादी पर अनंत सिंह ने News18 से बातचीत की. (फाइल फोटो)पटनाः मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है. शादी को लेकर नदावां स्थित उनके पैतृक गांव में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन तक के खास इंतजाम किए गए हैं. लेकिन बारिश ने अनंत सिंह की चिंता बढ़ा दी है. अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए वह थोड़े दुखी नजर आए. News18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी तरफ से शादी की पूरी तैयारी की थी. लेकिन बारिश की वजह से सारी तैयारियों पर पानी फिर गया. घुड़दौड़ पर भी बारिश का असर अनंत सिंह ने बताया कि शादी में 16 मेहमान हेलीकॉप्टर से आने वाले थे. उनके उतरने के लिए खास इंतजाम किया गया था, लेकिन बारिश के कारण जमीन की मिट्टी गीली हो गई है. ऐसे में अब हेलीकॉप्टर उतरने में परेशानी हो सकती है. अनंत सिंह ने बताया कि शादी में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर भी बारिश का असर पड़ सकता है. इस प्रतियोगिता के लिए कई घोड़े नदावां पहुंच चुके हैं. जीतने वाले घुड़सवार को थार गाड़ी इनाम में दी जानी है. लेकिन मैदान में मिट्टी गीली होने के कारण प्रतियोगिता कराने में परेशानी हो सकती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम ठीक हो जाएगा तो तैयारियां फिर से तेज हो जाएंगी. फिलहाल परिवार और आयोजन से जुड़े लोग मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं. बिहार में क्यों बिगड़ा मौसम ?
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान की वजह से बिहार का मौसम बिगड़ा हुआ है. पूर्णिया, पटना, मुंगेर समेत कई जिलों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. सर्दी के मौसम में अचानक बारिश की वजह से जनजीवन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. मोकामा में भी बारिश की वजह से अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियों पर असर पड़ रहा है. Advertisement4 लाख मेहमान होंगे शामिल बताया जा रहा है कि बिहार के इस शाही शादी में चार लाख मेहमान पहुंच सकते हैं. मेहमानों के लिए कई एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. VIP मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर से आने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके लिए समारोह स्थल के आसपास हेलीपैड बनाए जा रहे हैं. बेटी की शादी में अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर तिलक में गिफ्ट की है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 15:57 ISTऔर पढ़ें

