राष्ट्रवाणी: हजारों किलोमीटर पार कर बीकानेर पहुंचीं कुरजां, जानिए क्यों है यह झील खासBikaner Kurjan Birds: बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान देख रह जाएंगे दंगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:55 ISTBikaner Kurjan Birds: बीकानेर के लूणकरणसर में इन दिनों 20 हजार से अधिक कुरजां पक्षियों ने डेरा जमा रखा है. रूस और मध्य एशिया के बर्फीले इलाकों से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर पहुंचे ये प्रवासी पक्षी झील की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं. सुबह-शाम इनकी सामूहिक उड़ान का अद्भुत नजारा पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है. बीकानेर. जिले के लूणकरणसर में इन दिनों हजारों विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से झील का नजारा बदल गया है. रूस और मध्य एशिया के बर्फीले इलाकों से लंबी उड़ान भरकर 20 हजार से अधिक कुरजां पक्षियों ने यहां अपना अस्थायी बसेरा बना लिया है. सुबह और शाम आसमान में एक साथ उड़ान भरते इन पक्षियों के विशाल झुंड आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इनकी आवाज और सामूहिक उड़ान से पूरा क्षेत्र जीवंत नजर आ रहा है. लूणकरणसर क्षेत्र में इन दिनों प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. झील पर हजारों की संख्या में मौजूद कुरजां के झुंड जब एक साथ आसमान में उड़ान भरते हैं तो यह दृश्य पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करता है. रेगिस्तानी क्षेत्र में मौजूद यह जलस्रोत इन प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया है. गर्म इलाकों की ओर भर देती है उड़ान कुरजां का जीवन मौसम के साथ जुड़ा हुआ है, ये पक्षी साल का अधिकांश समय ठंडे देशों में बिताते हैं, लेकिन जैसे ही वहां बर्फबारी शुरू होती है और तापमान गिरने लगता है, ये गर्म इलाकों की ओर उड़ान भर देती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, कुरजां हर साल मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार अपने प्रवास का रास्ता भी बदल सकती हैं. भोजन और पानी की तलाश में ये हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा करती हैं. खास बात यह है कि इस बार ये कुरजां रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब होते हुए राजस्थान पहुंची हैं. कुरजां को वैज्ञानिक रूप से डेमोइसेल क्रेन कहा जाता है. इनका मूल निवास रूस, मंगोलिया, कजाकिस्तान और साइबेरिया के ठंडे इलाके हैं. Advertisementसर्दियों में इन क्षेत्रों का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. ऐसे में बर्फबारी के कारण भोजन की उपलब्धता भी कम हो जाती है. ये पक्षी अगस्त-सितंबर में अपनी यात्रा शुरू करते हैं और अक्टूबर के अंत तक राजस्थान पहुंच जाते हैं. यहां मार्च तक प्रवास करने के बाद वापस अपने मूल निवास की ओर लौट जाते हैं. लूणकरणसर की खारे पानी की झीलें कुरजां के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाती हैं. यहां उथला पानी, खुले मैदान और भोजन की उपलब्धता इनके ठहराव को आसान बनाती है. खारे पानी में मिलने वाले सूक्ष्म जलीय जीव, शैवाल और कीट इनके भोजन का हिस्सा हैं. इसके अलावा क्षेत्र में पाया जाने वाला सेलेनाइट अयस्क भी इनके आकर्षण का एक कारण माना जाता है. स्थानीय स्तर पर करीब चार दशकों से इन पक्षियों का नियमित आगमन देखा जा रहा है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bikaner,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 15:55 ISTऔर पढ़ें

